आलिया को गाल पर किस करने चले थे रणबीर, लेकिन दोनों हुए ऑकवर्ड मूमेंट के शिकार!

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[nedrick_news_meta]

लॉकडाउन के चलते देश की रफ्तार जैसे थम सी गयी है। फिल्मी वर्ल्ड में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। कोई बॉलीवुड स्टार अपनी पुरानी तस्वीर डाल कर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है तो किसी की पुरानी वीडियो खुद ब खुद वायरल हो रही हैं। इसी कड़ी में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की भी वीडियो है सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ये वीडियो एक किसिंग सीन का है जो ऑनलाइन खूब चर्चें बटोर रहा है।

अवार्ड फंक्शन की है ये वीडियो

ये वीडियो एक अवार्ड फंक्शन की है जिसमें एक अवार्ड के जीतने पर आलिया को स्टेज पर बुलाया जाता है। आसपास बैठे दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह तालियां बजा कर आलिया को बधाई देते नज़र आते हैं। आलिया के बगल में बैठे रणबीर भी काफी खुश हो जाते हैं और उन्हें गले लगाने के लिए अपनी तरफ खींचते है। लेकिन इसी बीच दोनों में एक आकवर्ड मूमेंट क्रिएट हो जाता है। और ये कैमरे में कैद हो जाता है।

गाल पर किस करना चाहते थे रणबीर

दरअसल रणबीर वीडियो में आलिया को पास बुलाकर उनके गाल पर किस करना चाहते थे। लेकिन वीडियो में अचानक से कुछ अजीब हो जाता है। बता दें कि रणबीर और आलिया के लव अफेयर की गॉसिप भी बॉलीवुड गलियारों में काफी चर्चा में है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। रणबीर के पिता ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में भी आलिया देखी गयी थी। साथ ही उनकी फैमिली पिक्चर्स में भी आलिया काफी बार नज़र आती हैं।

इन्स्टाग्राम पर शेयर कर चुकी हैं तस्वीरें

आलिया भट्ट लॉकडाउन में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। फैंस उनसे उनके पार्टनर का नाम भी पूछ रहे हैं। लेकिन दोनों ने कभी खुद से इस बारे में खुलासा नहीं किया है। ये कोई पहली बार नहीं है जब दोनों साथ में नज़र आये हों। हाल ही में रणबीर की गाड़ी में भी आलिया साथ बैठी नज़र आई थीं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds