मथुरा: किसने की थी 17 साल की लड़की की हत्या? मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 31 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 31 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

यूपी के मथुरा में 17 साल की एक नाबालिग लड़की की हत्या का मामला सामने आया था, जिसमें अब पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि प्रेमी ने ही अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या की थी। 

मामला 29 जनवरी शनिवार को सुबह गांव जैत में एक 17 साल से किशोरी का सर्वोदय इंटर कॉलेज के पास खाली पड़े प्लॉट में शव मिला था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। SSP डॉ गौरव ग्रोवर ने मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया। 

मिली जानकारी के मुताबिक 28 जनवरी शाम को लड़की अपने घर के पास हो रही भागवत में प्रसाद लेने गई थी। जिसके बाद वो वापस नहीं आई। देर शाम तक युवती जब घर वापस नहीं आई, तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। तब लड़की का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद अगले दिन सुबह गांव की एक महिला ने सर्वोदय इंटर कॉलेज के पास एक शव पड़ा हुआ देखा। महिला ने इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद मामले की पुलिस को सूचना दी गई। 

एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि मृतक और गांव की रहने वाले एक शख्स विपिन के आपस में संबंध थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। युवती जब भागवत में प्रसाद लेने अकेली जा रही थी, तो विपिन ने उसे रास्ते में रोक लिया। इस दौरान दोनों का बीच में झगड़ा होने लगा, जिसके बाद विपिन ने उसका शोल से गला घोटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वो मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने विपिन को गिरफ्तार कर लिया है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds