Phone Bhoot Poster : कैटरीना, सिद्धांत और ईशान की फिल्म 'Phone Bhoot' का पोस्टर हुआ रिलीज!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

 कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म फोन भूत का पोस्टर (Phone Bhoot Poster) रिलीज हो गया है। जिसे फिल्म के मेकर्स ने शेयर किया है। जिसमें सिद्धांत, कैटरीना और ईशान के लुक भी रिवील हुए हैं। फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने (Phone Bhoot) की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। यह फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फोन भूत का आधिकारिक इंट्रोडक्शन वीडियो एक दिन पहले मेकर्स और इसकी कास्ट ने शेयर किया था। बता दें , जब से फिल्म की घोषणा की गई थी तब से कलाकारों के फैंस तीनों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। 7 अक्टूबर 2022 को कंगना रणौत की तेजस भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पोस्टर में क्या है

फ़ोन भूत (Phone Bhoot) पोस्टर में हम कटरीना, सिद्धांत और ईशान को मैचिंग आउटफिट में दिख रहें हैं।  जबकि बैकग्राउंड में कई भूतों को देखा जा सकता है। वहीं जैकी श्रॉफ भी ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है, “एक भयावह कॉमेडी”। कटरीना कैफ द्वारा पोस्ट साझा करने के तुरंत बाद, उनके पति विक्की कौशल ने कमेंट सेक्शन में भूत और दिल के इमोटिकॉन्स बनाकर पोस्टर पर रिएक्ट किया है। ईशान खट्टर ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्टर साझा किया और अपने चरित्र के नाम का खुलासा किया। ईशान ने लिखा है – “#PhoneBhoot की दुनिया में आपका स्वागत है। 7 अक्टूबर, 2022 को आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में आ रहा हूं। मेरे सबसे अनोखे किरदार से मिलिए, गुल्लू – पूरे नाम का अनुमान लगाने की कोशिश करें।”

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds