Ambika Rao Death : मलयालम अभिनेत्री अंबिका राव का दिल का दौरा पड़ने से निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

मलयालम अभिनेत्री और सहायक निर्देशक अंबिका राव (Ambika Rao) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘कुंबलंगी नाइट्स’ की अभिनेत्री को सोमवार यानि 27 जून की रात दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 58 वर्षीय अभिनेत्री (Ambika Rao) ने एर्नाकुलम के एक निजी अस्पताल में रात करीब 10.30 बजे अंतिम सांस ली।

अंबिका कोरोना वायरस से भी संक्रमित थीं और उनका इलाज चल रहा था। शुरूआती तौर पर अभिनेत्री के निधन का कारण कार्डियक अरेस्ट को बताया जा रहा है। अंबिका राव अपने पीछे दो बेटों को अकेला छोड़ गई हैं, जिनका नाम राहुल और सोहन है। अभिनेत्री अंबिका राव के निधन (Ambika Rao death) से पुरे फिल्म जगत में शोक की लहर है। अम्बिका राव के निधन पर अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने दुःख व्यक्त किया है। उन्होनें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “शांति में आराम करें अंबिका चेची। हाल ही मलयाली ऐक्टर एनडी प्रसाद की लाश कोच्चि में कलामसेरी में उनके घर के बाहर एक पेड़ पर लटकी मिली। पुलिस इस केस की जांच में लगी है। 

अंबिका राव का करियर 

अंबिका राव (Ambika Rao) ने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर सहायक निर्देशक साल 2002 में आई फिल्म ‘कृष्ण गोपालकृष्ण’ से कदम रखा था. इसका निर्देशन बालचंद्र मेमम द्वारा किया गया था। एक्ट्रेस ने करीब दो दशक तक सहायक निर्देशक और एक्ट्रेस के तौर साउथ में काम किया है। बतौर सहायक निर्देशक अंबिका राव ने कई फिल्मों में एक्टिंग किया है। इसमें मीशा माधवन, सॉल्ट एंड पेपर, कुम्बालांगी नाइट्स और हाल ही में रिलीज हुई अनुराग करिकिन वेल्लम, तमाशा और वेल्लम शामिल हैं। 2019 में अंबिका राव ने ‘कुम्बालांगी नाइट्स’ ने बतौर एक्ट्रेस काफी लोकप्रियता हासिल की थी। उनकी इस मूवी में हर किसी ने सराहा था। इसमें उन्होंने बेबी और सिम्मी की मां का किरदार निभाया था। 

अम्बिका राव के निधन (Ambika Rao death) के बाद उनकी कमी हमेशा मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को खलेगी। उनके द्वारा मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में दिया गया योगदान हमेशा याद किया जाएगा। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds