Student Protest Viral Video: जंतर-मंतर से शुरू हुई छात्रों की यह मुहिम आज एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन चुकी है और इसकी गूँज पूरे देश में सुनाई दे रही है। देश का हर युवा पेपर लीक के खिलाफ अहिंसक रूप से एकजुट होकर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहा है। देश की राजधानी के साथ-साथ अब बिहार और महाराष्ट्र से भी प्रदर्शन और पेपर लीक से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। तो चलिए, इस लेख के ज़रिए जानते हैं इन वायरल वीडियोज़ के पीछे की पूरी सच्चाई।
Bihar के छात्रों ने किया रैन डांस
बता दें कि पटना में पेपर लीक को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी छात्र वीडियो (Student Protest Viral Video) में नाचते-गाते नज़र आ रहे थे। वहीं दूसरी ओर, पुलिस भीड़ को हटाने के लिए वॉटर कैनन (पानी की बौछारों) का इस्तेमाल कर रही थी। पीछे हटने के बजाय, कई छात्र इस पल को जोश भरे प्रदर्शन में बदलते दिखे और वॉटर कैनन के पानी को ‘रैन डांस’ की तरह लेते हुए संगीत व उत्साह के साथ अपना विरोध जारी रखा। यह अनोखा दृश्य तेज़ी से सोशल मीडिया पर फैल गया और लोगों ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएँ दीं। यह वीडियो पटना में चल रहे छात्र आंदोलन के सबसे चर्चित पलों में से एक बन गया है।
पटना के जेपी गोलंबर स्थित गांधी मैदान के पास नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और आंदोलन बेहद उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई तीखी झड़प के दौरान अचानक पथराव शुरू हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बेकाबू भीड़ को… pic.twitter.com/p66DZU1K1I
— Nedrick News (@nedricknews) July 22, 2026
मुंबई Student Protest Viral Video
तो वहीं दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर ‘साथी हाथ बढ़ाना’ कैप्शन के साथ मुंबई के चेंबूर का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नीट (NEET) परीक्षा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को जब पुलिस वैन में ले जा रही होती है, तभी बाहर खड़ा एक युवा चलती गाड़ी का दरवाज़ा खोलकर अपने साथी छात्रों को छुड़ा लेता है। यह वीडियो इस आंदोलन में युवाओं की एकजुटता का प्रतीक बन चुका है।
महाराष्ट्र के चेम्बूर में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए छात्रों को ले जा रहे ट्रक का कुंडा एक अनजान बुजुर्ग ने अचानक खोल दिया। कुंडा खुलते ही ट्रक में बंद सभी छात्र तुरंत बाहर कूद गए और पुलिस के सामने से ही भाग खड़े हुए। अब इस घटना का मजेदार… pic.twitter.com/FkIMsfDCXy
— Nedrick News (@nedricknews) July 22, 2026
राजधानी के Gen-Z भी पीछे नहीं
बिहार और मुंबई के छात्रों के प्रदर्शन के वीडियो तो वायरल (Student Protest Viral Video) हो ही रहे हैं, लेकिन देश की राजधानी—जहाँ से इस पूरी मुहिम का आगाज़ हुआ था—वहाँ के Gen-Z युवाओं के भी कई दिलचस्प वीडियो सामने आ रहे हैं। दरअसल, यहाँ के छात्र गंभीर मुद्दों को भी अपनी रचनात्मकता से जोड़कर सोशल मीडिया पर कई तीखे और मज़ेदार मीम्स (Memes) वायरल कर रहे हैं।
चाहे वह ‘PK’ फिल्म के ज़रिए व्यवस्था पर उठाया गया सवाल हो, गांधी जी की अहिंसक सीख हो, या फिर जॉर्जिया मेलोनी की तस्वीरों से कसा गया तंज—युवा हर ट्रेंड का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके साथ ही, ‘मिर्जापुर’ के गुड्डू भैया का दर्द, ‘हेरा फेरी’ के बाबूराव का गुस्सा और ‘पंचायत’ का ‘देख रहा है न बिनोद’ जैसे मीम्स भी खूब वायरल हैं। युवा इन माध्यमों से हँसते-हँसते इस लचर परीक्षा प्रणाली पर सबसे बड़ा प्रहार कर रहे हैं।
‘फास्ट-ट्रैक कोर्ट’ बनाने का फ़ैसला
लेकिन इन मीम्स के साथ-साथ, जनता यह बात कभी नहीं भूल सकती कि 20 जुलाई को पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग के बावजूद छात्रों ने अहिंसा का दामन नहीं छोड़ा। कई लोग उस दिन को ‘काला दिन’ मान रहे हैं, जब देश का भविष्य सड़कों पर लाठियां खा रहा था और सत्ता उस वक्त भी मौन धारण किए हुए थी। हालांकि, इस राष्ट्रव्यापी आक्रोश के बीच आज 23 जुलाई को पीएम मोदी ने ‘एक्स’ (X) पर एक बड़ा फैसला साझा किया है। उन्होंने लिखा कि सरकार ने पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सज़ा दिलाने के लिए ‘फास्ट-ट्रैक कोर्ट’ बनाने का फ़ैसला किया है।
नीट-यूजी पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के भारी आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के भविष्य को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि ‘पेपर लीक के मामलों की त्वरित सुनवाई और दोषियों को जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक… pic.twitter.com/da97I4iIsy
— Nedrick News (@nedricknews) July 23, 2026
इसके बाद भी जनता के मन में यह सवाल उठना लाज़मी है कि पिछले डेढ़ महीने से सरकार ने आंदोलनकारी छात्रों (Student Protest) से सीधे बात क्यों नहीं की? छात्रों के साथ आखिर इतनी बर्बरता क्यों बरती गई? और सबसे बड़ा सवाल यह कि देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ और इतना अन्याय क्यों होने दिया गया?































