पाकिस्तानी PMO ने ग्रुप फोटो से काटी PM मोदी की तस्वीर, फजीहत के बाद लिया यू-टर्न| Shehbaz Sharif SCO photo controversy

Nandani | Nedrick News Pakistan Published: 03 सितम्बर 2026, 04:00 AM Updated: 03 सितम्बर 2026, 04:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Shehbaz Sharif SCO photo controversy: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन के बाद एक अजीबोगरीब कूटनीतिक विवाद खड़ा हो गया। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी हरकतों की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाले पाकिस्तान ने इस बार एक ग्रुप फोटो के साथ ऐसी छेड़छाड़ कर दी, जिससे उसकी दुनिया भर में किरकिरी हो गई।

दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर सम्मेलन की एक ग्रुप फोटो शेयर की थी। हैरानी की बात यह रही कि इस तस्वीर से भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके बगल में खड़े ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन को कथित तौर पर क्रॉप करके यानी काटकर पूरी तरह गायब कर दिया गया था।

और पढ़ें: ट्रंप के हमले और टैंकरों पर मिसाइलें: क्या बंद हो जाएगा दुनिया का 20% तेल का रास्ता? क्रूड में 2% से ज्यादा का उछाल| Crude oil price hike

सोशल मीडिया पर थू-थू, फिर शहबाज शरीफ का डैमेज कंट्रोल| Shehbaz Sharif SCO photo controversy

जैसे ही पाकिस्तान के पीएमओ द्वारा पोस्ट की गई यह कांट-छांट वाली तस्वीर सामने आई, सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय हलकों में इसकी तीखी आलोचना शुरू हो गई। लोगों ने तुरंत भारतीय पक्ष की ओर से जारी मूल तस्वीर और पाकिस्तान द्वारा शेयर की गई फोटो की तुलना करते हुए पाकिस्तान की इस संकीर्ण सोच पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

मामला बढ़ता देख और चौतरफा फजीहत होते देख खुद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को डैमेज कंट्रोल के लिए आगे आना पड़ा। उन्होंने अपने निजी एक्स अकाउंट से बिना किसी काट-छांट वाली पूरी असली ग्रुप फोटो शेयर की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य सभी नेता अपनी-अपनी जगह साफ तौर पर खड़े नजर आ रहे थे।

फोटो सेशन में क्या हुआ था?

शिखर सम्मेलन की परंपरा के अनुसार सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों का एक साझा ग्रुप फोटो सेशन हुआ था।

  • भारतीय प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और अन्य देशों द्वारा जारी मूल तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी समेत सभी नेता स्पष्ट रूप से मौजूद थे।
  • वहीं, पाकिस्तान के पीएमओ हैंडल से पोस्ट की गई तस्वीर में फ्रेम को इस तरह बदला गया था कि पीएम मोदी और उनके साथ खड़े ईरानी राष्ट्रपति उसमें से गायब दिखे।

किसी बहुपक्षीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की आधिकारिक तस्वीर के साथ ऐसी छेड़छाड़ को राजनयिक मर्यादाओं के पूरी तरह खिलाफ माना जा रहा है। कूटनीतिक जानकारों का कहना है कि एक वैश्विक मंच पर इस तरह की बचकानी हरकत करना किसी भी देश के शीर्ष दफ्तर को शोभा नहीं देता।

बिश्केक में पीएम मोदी का कूटनीतिक दबदबा

सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक कूटनीति के केंद्र में रहे। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित कई प्रमुख वैश्विक नेताओं के साथ अहम द्विपक्षीय बातचीत की। वहीं ग्रुप फोटो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मंच पर एक-दूसरे से काफी दूरी पर खड़े नजर आए। दोनों नेताओं के बीच किसी भी तरह की औपचारिक बातचीत या द्विपक्षीय बैठक नहीं हुई। ऐसे में पाकिस्तान की तरफ से फोटो को एडिट कर पीएम मोदी को फ्रेम से हटाने की कोशिश को उसकी कूटनीतिक हताशा और असहजता से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, भारी ट्रोलिंग के बाद पाकिस्तान को बैकफुट पर आना पड़ा और असली तस्वीर सार्वजनिक करनी पड़ी।

और पढ़ें: धमकियों की परवाह किसे? अमेरिका को दरकिनार कर ईरान से मिलाया हाथ, मोदी-पेजेश्कियन मुलाकात के 3 बड़े मायने| PM Modi Pezeshkian Meeting

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds