Oracle ने भारत में 12,000 कर्मचारियों को किया बर्खास्त… जानें कंपनी ने विदाई पैकेज में क्या रखा है

Nandani | Nedrick News US Published: 03 अप्रैल 2026, 07:21 PM Updated: 03 अप्रैल 2026, 07:29 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Oracle Layoffs: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल (Oracle) ने अपने वैश्विक कर्मचारियों में बड़े पैमाने पर कटौती की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने अपने कुल वर्कफोर्स का लगभग 18 प्रतिशत यानी करीब 30,000 कर्मचारियों को निकाल दिया है। भारत में इसका असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है, जहां लगभग 12,000 कर्मचारियों को अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी।

और पढ़ें: अमेरिका ने दिया बड़ा सिग्नल ट्रंप बोले युद्ध रुक सकता है — शेयर बाजार में अचानक यू-टर्न | Us-Iran War Update

अचानक आया ईमेल और छंटनी की सूचना: Oracle Layoffs

मंगलवार सुबह करीब 6 बजे हजारों ओरेकल कर्मचारियों को एक ईमेल प्राप्त हुआ। इसमें कंपनी नेतृत्व ने साफ कहा कि अब उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है और उन्हें तुरंत प्रभाव से बाहर किया जा रहा है। खास बात यह रही कि इस छंटनी में कर्मचारियों के पद या अनुभव का ध्यान नहीं रखा गया।

कर्मचारियों के लिए यह अचानक निर्णय एक बड़ा झटका साबित हुआ। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे Reddit पर कई भारतीय कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि सूचना पाकर उन्हें बेहद निराशा हुई।

Oracle Layoffs
Source: Google

विदाई पैकेज: कितना मिलेगा और किस प्रकार

ओरेकल ने आधिकारिक तौर पर विदाई पैकेज का खुलासा नहीं किया है, लेकिन बेंगलुरु स्थित Oracle India Development Center (IDC) के कर्मचारियों के अनुसार संभावित पैकेज इस प्रकार है:

  • बेसिक सैलरी: 15 दिनों की बेसिक सैलरी और बची हुई छुट्टियों का पैसा
  • एक्स-ग्रेशिया पेमेंट: 2 महीने की अतिरिक्त सैलरी और हर साल के अनुभव के लिए 15 दिन की अतिरिक्त सैलरी
  • गार्डन लीव: 1 महीने की सैलरी
  • इंश्योरेंस: बीमा के लिए करीब 20,000 रुपये

इन सबको जोड़कर भारतीय कर्मचारियों को कुल मिलाकर लगभग 3 महीने 15 दिन की सैलरी और अनुभव के अनुसार अतिरिक्त पैसा मिलने की संभावना है।

अमेरिका में पैकेज की स्थिति

ओरेकल अमेरिका में अपने कर्मचारियों को अधिकतम 26 हफ्तों यानी लगभग 6 महीने की सैलरी दे रहा है। वहां कर्मचारियों को 4 हफ्ते की बेसिक सैलरी और हर साल के अनुभव पर 1 हफ्ते की सैलरी अतिरिक्त दी जा रही है।

इतनी बड़ी छंटनी क्यों?

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम ओरेकल की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर ध्यान केंद्रित करने की रणनीति का हिस्सा है। कंपनी ने हाल ही में OpenAI के लिए AI डेटा सेंटर बनाने हेतु 156 बिलियन डॉलर की डील की है। इन सेंटर्स में महंगे चिप्स खरीदने पर ओरेकल 50 बिलियन डॉलर तक खर्च कर सकती है।

छंटनी से बचने वाले लगभग 8-10 बिलियन डॉलर का फंड कंपनी AI निवेश में लगाएगी। वहीं, ओरेकल पर फिलहाल 108 बिलियन डॉलर से अधिक का कर्ज है, जिसे कम करने के लिए भी यह कदम उठाया गया है।

कर्मचारियों के लिए चुनौती और भविष्य

ओरेकल की इस छंटनी ने न केवल वैश्विक आईटी सेक्टर में हलचल मचा दी है बल्कि भारत में हजारों कर्मचारियों के लिए भी अनिश्चितता बढ़ा दी है। विशेषज्ञ मानते हैं कि AI और तकनीकी निवेश पर फोकस कंपनी की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है, लेकिन इससे प्रभावित कर्मचारियों के लिए नई नौकरी ढूंढना और वित्तीय संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

और पढ़ें: Anil Agarwal America Investment| ₹47,000 करोड़ लेकर अमेरिका पहुंचे अनिल अग्रवाल, भारत को सीधी चेतावनी- “अब भी नहीं संभले तो देर हो जाएगी”

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds