मुलायम सिंह यादव की वजह से अब घर पहुँचता है शहीद सैनिकों का शव

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव अब नहीं रहे. 82 साल की उम्र में उन्होंने 8 अक्टूबर सोमवार को सुबह 8 बजे आखिरी सांस ली. मुलायम स्सिंह जहाँ उत्तर प्रदेश के 3 बार मुख्यमंत्री बने. वहीँ एक बार उन्हें रक्षा मंत्री भी बनाया गया और रक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने एक फैसला लिया था और इस फैसले ने सैनिकों के परिवार के दिलों में जीत लिया.

1996 से 1998 तक रक्षा मंत्री रहे मुलायम

मुलायम सिंह यादव 1 जून 1996 से 19 मार्च 1998 तक रक्षा मंत्री रहे हैं. वहीँ इस दौरान इस रक्षा मंत्री रहते हुए मुलायम सिंह यादव ने एक बड़ा और अहम फैसला लिया था.

Also Read- मुजफ्फरनगर गोली कांड का दर्द नहीं भूले उत्तराखंड के आंदोलनकारी, मुलायम बन गये थे खलनायक

मुलायम सिंह यादव की वजह से अब घर पहुँचता है शहीद सैनिकों का शव — NEDRICK NEWS

शहीद सैनिक के शव को दिया था सम्मान

रक्षा मंत्री रहते हुए मुलायम सिंह यादव ने फैसला लिया था कि अगार कोई भी सैनिक शहीद होता है तो उस शहीद सैनिक का शव सम्मान के साथ उसके घर पहुंचाया जायेगा. दरअसल, आजादी के बाद से कई सालों तक अगर सीमा पर कोई जवान शहीद होता था, तो उनका शव घर पर नहीं पहुंचाया जाता था. उस समय तक शहीद जवानों की टोपी उनके घर पहुंचाई जाती थी.

मुलायम ने बनाया कानून

मुलायम सिंह यादव ने रक्षा मंत्री रहते हु कानून बनाया कि अब से कोई भी सैनिक अगर शहीद होता है तो उसका शव सम्मान के साथ घर तक पहुंचाया जाए..मुलायम सिंह यादव ने फैसला लिया था कि शहीद जवान का शव पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके घर पहुंचाया जाएगा. वहीं डीएम और एसपी शहीद जवान के घर जाएंगे.

मुलायम सिंह यादव की वजह से अब घर पहुँचता है शहीद सैनिकों का शव — NEDRICK NEWS

सैनिकों और परिवार का जीता दिल

वहीं मुलायम के इस फैसले के बाद सैनिकों और उनके परिवार के दिल जीत लिया. इस फैसले के बाद सैनिकों को इस बात का विश्वास था कि आखिरी समय में उनके घरवाले उन्हें देख पाएंगे. वहीं घरवालों को इस बात का विश्वास था कि वो आखिरी समय में अपने घर से फौज में गये लड़के का सैनिक शव देख पाएंगे.

आपको बता दें, मुलायम सिंह यादव पहले शिक्षक थे जिन्होंने राजनीती में कदम रखा. वहीं 1967 में सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर पहला चुनाव जीता और सबसे कम उम्र में विधायक बनकर राजनीतिक करियर शुरू किया. मुलायम सिंह यादव 10 बार विधायक और 7 बार सांसद रहे हैं और देश के रक्षा मंत्री भी रहे. वहीं वो 3 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे.

Also Read – लखनऊ गेस्ट हाउस कांड के बाद मुलायम सरकार हुई बर्खास्त, CM बनी मायावती

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds