UP Election 2022: वेस्ट यूपी के जाट-मुसलमान किसान आंदोलन में हुए एक , क्या सपा-रालोद में जाएंगे वोट

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 29 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का शबाब अपने ऊफान पर है और अगर बात करें हम पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तो इस इलाके में  बीजेपी ने 2017 के चुनाव में काफी बेहतर तरीके से प्रदर्शन किया। इस बार पश्चिम उत्तर प्रदेश के हाल बदले हुए हैं। ऐसी खबरे हैं कि किसानों के एक साल तक चले आंदोलन के कारण बीजेपी के लिए नाराजगी लिए बैठे हैं। वहीं इस नाराजगी को दूर करने के साथ ही अपना पिछला प्रदर्शन दोहराने की कोशिश में जरूर बीजेपी पूरी शक्ति लगा देगी। 

राष्ट्रीय लोकदल का इस इलाके में काफी प्रभाव है और वो इस बार समाजवादी पार्टी से मिला हुआ है। इस गठबंधन को कड़े मुकाबले से गुजरना पड़ सकता है। देश के गृहमंत्री और बीजेपी नेता मित शाह ने अपने चुनाव अभियान को कैराना यानी पश्चिम उत्तर प्रदेश से ही शुरू की और मथुरा भी गए। ऐसे में समझा जा सकता है कि बीजेपी इस इलाके के वोटों को साधने की पूरी कोशिश करने में लगी है। 

राजनीति के जानकार मानते हैं कि इस इलाके में मुसलमानों के वोट आरएलडी को बड़ी ही आसानी से जाएंगे पर सपा के मुसलमान उम्मीदवार के साथ ऐसा नहीं है। यानी जाट वोट बीजेपी और रालोद में बंट जाएगा पर सपा के उम्मीदवार के साथ ऐसा नहीं भी हो पाएगा।  जानकार मानते हैं कि आरएलडी के उम्मीदवारों को मुसलमानों के वोट को आसानी से मिल जाएंगे पर सपा के साथ ये नहीं होगा। बीजेपी और रालोद के बीच जाट वोट बंटेगा और ऐसा होने से रोकने के लिए आरएलडी के चुनाव निशान पर सपा के कई नेता इलेक्शन में उतरे हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds