हमेशा मंदिर जाते हैं ISRO चीफ, यहां समझिए भगवान पर आस्था को लेकर उन्होंने क्या कहा है ?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 अक्टूबर 2023, 05:30 AM Updated: 25 अक्टूबर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

चंद्रयान-3 मिशन के सफल होने के बाद इसरो (ISRO) चीफ एस सोमनाथ ने तिरुवनंतपुरम में पूर्णमिकवु भद्रकाली मंदिर में जाकर पूजा की और इस दौरान वो चर्चा में रहे हैं. वहीं अब इसरो (ISRO) चीफ एस सोमनाथ ने गगनयान मिशन (Gaganyaan Mission) के सफल ट्रायल के कुछ दिनों बाद तिरुवनंतपुरम के पूर्णमिकवु (Purnamikvu) मंदिर में विजयदशमी (Vijayadashami) के दिन मत्था टेका. इससे पहले भी कई मौकों पर इसरो (ISRO) चीफ एस. सोमनाथ भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. वहीं हर मिशन के बाद मंदिर जाना और भगवान का आशीर्वाद लेने को लेकर इसरो (ISRO) चीफ ने एक बात कही.

Also Read- क्या है RapidX प्रोजेक्ट, जिससे पूरी तरह से बदल जाएगा भारत!. 

भगवान पर आस्था पर बोले इसरो चीफ 

salary of ISRO Chief S Somnath 2
Source-Google

इसरो चीफ एस. सोमनाथ ने कहा कि “मैं एक अंतरिक्ष वैज्ञानिक के तौर पर स्पेस के रहस्यों को सुलझाने की कोशिश करता हूं, रॉकेट बनाता हूं. मैं ब्रह्मांड के रहस्यों को जानने के लिए मन के अंदर और मन के बाहर दोनों तरह से कोशिश करता हूं.” इसी के साथ मंदिर में आने को लेकर इसरो चीफ ने कहा कि उनका भगवान के साथ एक खास कनेक्शन है, इसलिए वह हमेशा मंदिर आते हैं.

गगनयान मिशन पर भी बोले इसरो चीफ 

वहीं इसरो चीफ ने गगनयान मिशन को लेकर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि चूंकि अंतरिक्ष यात्रियों का चयन और प्रशिक्षण पहले ही किया जा चुका है, इसलिए गगनयान के शुरुआती मिशन में महिलाओं की भागीदारी संभव नहीं होगी. गगनयान मिशन का उद्देश्य मनुष्यों को अंतरिक्ष में भेजना और उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाना है. उन्होंने भविष्य के गगनयान अभियानों में महिलाओं की अधिक भागीदारी की भी आशा व्यक्त की. उन्होंने ये भी कहा, “अंतरिक्ष अभियानों में अधिक महिला अंतरिक्ष यात्री मेरी इच्छा सूची का हिस्सा हैं और मैंने केवल प्रधानमंत्री सहित राष्ट्र की आवाज उठाई है.”

Gaganyaan mission takes off successfully
Source-Google

वहीं इसरो अध्यक्ष ने कहा था कि अंतरिक्ष एजेंसी अपने बहुप्रतीक्षित मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम गगनयान के लिए महिला लड़ाकू प्रशिक्षण पायलटों या महिला वैज्ञानिकों को प्राथमिकता देगी और भविष्य में उन्हें भेजना संभव है. उन्होंने यह भी कहा था कि इसरो अगले साल अपने मानव रहित गगनयान अंतरिक्ष यान पर एक महिला ह्यूमनॉइड को भेजेगा, जो मानव जैसा दिखने वाला रोबोट होगा.

ISRO को मिल चुकी हैं ये बड़ी कामयाबी 

आपको बता दें, चंद्रयान 3 मिशन के सफल होने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सूरज पर रिसर्च करने के लिए आदित्य L1 मिशन को लॉन्च किया और इस मिशन में भी ISRO को सफलता मिली. वहीं इस बीच अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गगनयान मिशन लॉन्च किया है और इस मिशन में भी ISRO को कामयाबी मिली है.

landing of Chandrayaan 3
Source- Google

इस गगनयान मिशन का मकसद भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर वापस लाने के लिए क्रू मॉड्यूल और चालक बचाव प्रणाली के सुरक्षा मानकों का अध्ययन करना है. वहीं इस गगनयान मिशन का लक्ष्य 2025 में तीन दिवसीय मिशन के तहत मनुष्यों को 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजना और उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाना है और इस वजह से क्रू मॉड्यूल के साथ परीक्षण यान मिशन पूरे गगनयान कार्यक्रम के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है.

Also Read- Gaganyaan Mission : ISRO को फिर मिली कामयाबी, गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट ने सफलतापूर्वक भरी उड़ान

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds