भारतीय रेसलर द ग्रेट खली ने लिया प्रेमानंद जी का आशीर्वाद, महाराज से किया ये सवाल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 जनवरी 2024, 05:30 AM Updated: 23 जनवरी 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

श्री प्रेमानंद जी महाराज जो वृंदावन में रहते हैं और अभी तक उनसे कई सारे दिग्गज लोग मिल चुके हैं. वहीं अब प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात करने वालों की लिस्ट में WWE की रिंग में धूम मचाने वाले भारतीय रेसलर द ग्रेट खली का नाम भी जुड़ गया है. भारतीय रेसलर द ग्रेट खली ने श्री प्रेमानंद जी महाराज जो से वृंदावन में जाकर मुलाकात की और महाराज जी का आशीर्वाद लिया.

Also Read- जानिए कितना है प्रेमानंद जी महाराज की बीमारी का 1 दिन का खर्च?

सोशल मीडिया पर आई एक वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय रेसलर द ग्रेट खली प्रेमानंद महाराज जी के दरबार पहुंचे और जहाँ खली ने महाराज जी का आशीर्वाद लिया तो वहीं उन्होंने प्रेमानंद माहाराज से सवाल भी किये साथ  प्रेमानंद जी महाराज ने उनके सवालों का जबाब बड़े ही मजेदार अंदाज दिया.

खली ने महाराज से किया ये सवाल 

प्रेमानंद महाराज जी मुलाकात करने और आशीर्वाद लेने के बाद खली ने महाराज से सवाल किया कि वो सत्संग सुनते है, उन्हें सत्संग सुनना अच्छा लगता है पर जब वो सत्संग सुनाने वाले लोगों की हरकते देखते है तो उनका मन टूट जाता है और फिर वो सोचते हैं कि सत्संग सुनों पर जो दिल कहे वो ही करों. इस पर प्रेमानंद महाराज बड़े ही प्यारे अंदाज में खली के सवालों का जबाब देते है.

प्रेमानंद महाराज ने इस सवाल का उतर देते हुए कहा कि आप मिठाई पसंद करते हैं या मिठाईवालें को…, इस पर खली कहते है मिठाई. फिर स्वामी कहते हैं कि तो आप बस मिठाई पर ध्यान दो मिठाई वाले से क्या लेना देना. क्योंकि वो जो सत्संग में बोलेगा वो सत्य ही बोलेगा. वो समाज के सामने बोल रहा है. आप बस उनके सत्संग से मतलब रखें . वो जो कर रहा है वो भोगेगा.

स्वामी प्रेमानंद के प्रवचन के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं . जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं. उनके आश्रम पर हमेशा ही काफी भीड़ लगी रहती है. बड़े-बड़े सेलीब्रिटिज भी उनसे मिलने उनके आश्रम में जाते हैं. जहाँ प्रेमानंद जी महाराज जी से मिलने के लिए अभी तक कई बड़ी शख्सियत उनके दरबार में आ चुके हैं तो वहीं प्रेमानंद जी महाराज जी से मुलाकात करने वालों की लिस्ट में RSS  प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का नाम भी शामिल है.

राधा रानी के भक्त हैं श्री प्रेमानंद जी महाराज

आपको बता दें, वृंदावन में रहने वाले श्री प्रेमानंद महाराज जी खुद को राधा रानी का भक्त और उन्हें अपना ईश्वर मानते हैं. महाराज जी सुबह 2 बजे उठकर वृंदावन की परिक्रमा करते है साथ ही बांके बिहारी जी, राधा वल्लब के दर्शन और करते हैं तो साथ ही राधा रानी के नाम का सत्संग भी करते है और इन सत्संग में कई सारे अच्छी बातें भी बताते हैं.

Also Read- प्रेमानंद जी के प्रवचन: यदि आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा है तो ये पढ़ें.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds