राम लला की मंगल आरती, मंदिर के कपाट खुलने-बंद होने का समय और कैसे पहुंचे अयोध्या, जानिए पूरी जानकारी यहाँ

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 जनवरी 2024, 05:30 AM Updated: 23 जनवरी 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

अयोध्या में बने भव्य और दिव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान हो चुके हैं और अब आम लोग भी रामलला के दर्शन कर सकते हैं. जहाँ 22 जनवरी को पीएम मोदी के द्वारा राम मंदिर में रामलला की प्राण- प्रतिष्ठा की गयी और इस दौरान कई दिग्गज इस कार्यक्रम में शामिल हुए. तो वहीं पीएम मोदी समेत सभी दिग्गज लोगों ने इस कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद रामलला दर्शन किये और अब 23 जनवरी से आम लोग भी अयोध्या में बने इस राम मंदिर में जाकर रामलला के दर्शन कर सकते हैं. वहीं इस पोस्ट के जरिए हम आपको मंदिर के कपाट खुलने-बंद होने, मंगला आरती, शृंगार आरती और भोग आरती साथ ही अयोध्या कैसे पहुंचे इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं.

Also Read- जानिए अयोध्या में विराजमान हुई रामलला की मूर्ति की खासियत, क्यों है इसका रंग काला?.

कैसे पहुंचे अयोध्या 

अयोध्या के राम मंदिर जाने के लिए फ्लाइट, ट्रेन और सड़क का इस्तेमाल कर सकते हैं अगर आप फ्लाइट से जा रहे हैं तो  आपको  वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना होगा और यहाँ से एक छोटी सी ड्राइव या टैक्सी की सवारी के जरिए आप आसानी से राम मंदिर तक पहुंच सकते हैं. ट्रेन के जरिए जाने वाले लोग भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गयी वन्दे भारत और अमृत भारत के अलावा विशेष ट्रेनों के जरिए जा सकते हैं.  इन ट्रेन के माध्यम से आप अयोध्या जंक्शन पहुंच सकते हैं और यहाँ से राम मंदिर तक जाने के लिए टैक्सी, बस के जरिए राम मंदिर पहुंच सकते हैं. वहीं सड़क से जाने के लिए राजमार्ग है जिसका प्रयोग करके राम मंदिर तक पहुंचा जा सकता है.

ram mandir
Source- Google

रामलला के दर्शन का टाइम टेबल

अयोध्या में बने राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए टाइम टेबल बनाया गया है जिसे मंदिर द्वारा जारी किया गया है. टाइम टेबल से मिली जानकारी के अनुसार, रामलला को प्रतिदिन सुबह 4 बजे मंत्रों से जगाया जाएगा. इसके बाद मंदिर में मंगला आरती सुबह 4:30 से 5 बजे तक होगी. इसके अलावा, शृंगार आरती सुबह 6:30 बजे होगी. इसके बाद मंदिर आम लोगों के खुल जायेगा. अयोध्या राम मंदिर हर रोज खुलेगा और मंदिर के खुलने का सुबह 07 बजे है और बंद होने का समय रात 12 बारह बजे तक का है. भोग आरती दोपहर 12:00 बजे होगी. इसके साथ ही दोपहर में 1 बजे से 3 बजे राम मंदिर में दर्शन बंद रहेंगे. वहीं, संध्या आरती शाम 7:30 बजे होगी और इसके बाद फिर से राम लला के दर्शन शुरू हो जाएंगे.

कैसे हो सकेंगे आरती में शामिल?

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, अयोध्या राम मंदिर की आरती में शामिल होने के लिए इस ट्रस्ट से पास लिया जा सकता है. पास लेने के लिए आपके पास वैलिड आईडी प्रूफ होना जरूरी है. वहीं, एक बार में सिर्फ 30 लोग ही आरती में शामिल हो पाएंगे.

अयोध्या विवाद की कहानी, जानिए कैसे टेंट से भव्य राम मंदिर में पहुंचे रामलला. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds