भूकंप से तबाह तुर्की के लिए भारत ने बढाया मदद का हाथ, प्लेन के जरिये भेजेगा राहत-सामग्री

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 फ़रवरी 2023, 05:30 AM Updated: 06 फ़रवरी 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भूकंप से पीड़ित तुर्की की मदद करेगा भारत

तुर्की में आए भूकंप के बाद भारत ने मदद के लिए अपना हाथ आगे बढाया है और भारत ने मदद के टूर पर राहत-सामग्री भेजने का की घोषणा करी है. जानकारी के अनुसार, तुर्की में आये भीषण भूकंप से निपटने के लिए भारत ने अपना सहायता मिशन  तैयार कर लिया है. भारत की तरफ से एनडीआरएफ (NDRF) की दो टीम रवाना होंगी और साथ ही दवाएं भी भेजी जा रही हैं.

Also Read- Earthquake In Turkey-Syria: भूकंप ने सीरिया में मचाया मौत का तांडव, 195 के पार पहुंची मरने वालों की संख्या.

भारत ने बढ़ाया तुर्की की मदद के लिए हाथ

राहत सामग्री को लेकर सोमवार सुबह पीएमओ की एक अहम बैठक हुई. पीएम मोदी के तरफ से इस आपदा में हर संभव मदद की घोषणा के बाद मुख्य सचिव डॉ पी. के. मिश्र ने आपदा बचाओ के लिए साउथ ब्लाक में एक बैठक करवाई. बैठक में फैसला लिया गया की एनडीआरएफ के खोजी व बचाव दल के साथ ही चिकित्सा दल राहत सामग्री के साथ तुर्किए (तुर्की) गणराज्य तुरंत भेजे जाएंगे. 

पीएमओ की बैठक में लिया गया फैसला 

भारत की तरफ से तुर्किए (तुर्की) सरकार और अंकारा में भारतीय दूतावास और इस्तांबुल में महावाणिज्य दूतावास के कार्यालय के समन्वय से राहत सामग्री भेजी जाएगी. वहीं पीएमओ की बैठक में कैबिनेट सचिव, गृह मंत्रालय, एनडीएमए, एनडीआरएफ, रक्षा, विदेश मंत्रालय, नागरिक उड्डयन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस बैठक में फैसला लिया गया कि देश की तरफ से भेजी जा रही टीम में खास तौर प्रशिक्षित डॉग स्क्वाड (trained Dog Squad) और जरूरती उपकरणों के साथ 100 NDRF की दो टीमों के साथ बचाव कार्यों के लिए तुर्की के प्रभावित इलाके में भेजे जा रहे हैं. साथ ही जरूरी दवाओं, प्रशिक्षित डॉक्टर्स और पैरामेडिक्स  की मेडिकल टीम भी भेजी जा रही है.

भूकंप में 500 से ज्यादा लोगों की हुई मौत

सोमवार (6 फरवरी) सुबह तुर्की में आए घातक 7.8 तीव्रता के भूकंप ने आस-पास के क्षेत्रों के साथ-साथ सीरिया (Syria) में 500 से अधिक लोगों की जान ले ली है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक,  तुर्की में कम से कम 284 लोग मारे गए हैं और करीब 2,300 लोग घायल हुए हैं. तुर्की के 10 शहरों में 1,700 से अधिक इमारतें ढह गई हैं.

Also Read- इस आतंकी संगठन ने अपने कमांडर उमर खालिद की मौत का बदला लेने के लिए किया था मस्जिद बम धमाका, जानिए कौन है ये आतंकी.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds