भारत नहीं इस देश में लगेगा T20 world cup 2021 का तड़का, ICC ने किया ऐलान

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 का आयोजन अक्टूबर-नवंबर के महीने में भारत में होने वाला था लेकिन कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए अब इस टूर्नामेंट को यूएई में शिफ्ट कर दिया गया है। टूर्नामेंट की मेजबानी भारतीय क्रिकेट ऑफ कंट्रोल बोर्ड के हाथों में रहेगी लेकिन सारे मैच यूएई और ओमान में खेले जाएंगे। 

टी20 वर्ल्ड कप 2021 का पहला मुकाबला 17 अक्टूबर को खेला जाएगा, जबकि 14 नवंबर को टूर्नामेंट का फाइनल होगा। इस टूर्नामेंट के सारे मुकाबले यूएई और ओमान के 4 मैदानों में खेले जाएंगे। जिसमें शेख जायद स्टेडियम, आबूधबी, शारजाह स्टेडियम, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम और ओमा क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड शामिल है।

4 सालों बाद हो रहा पुरुषों का टी20 वर्ल्ड कप

बीते दिन मंगलवार को आईसीसी ने इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया है। लगभग 4 सालों के बाद यह पुरुषों का पहला टी20 वर्ल्ड कप होगा। इससे पहले साल 2016 में टी20 वर्ल्डकप का आयोजन भारत में हुआ था, जिसमें वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को मात दी थी और फाइनल में इंग्लैंड को शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। टी20 वर्ल्ड कप 2020 का आयोजन आस्ट्रेलिया में होना था लेकिन कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। अब आस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2022 की मेजबानी करने वाला है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds