पंजाब चुनाव को लेकर एक्टिव हुई AAP, अरविंद केजरीवाल ने की तीन बड़ी घोषणाएं, जानें सबकुछ

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 जून 2021, 05:30 AM Updated: 30 जून 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य की सत्ताधारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भीतर आंतरिक कलह जारी है। पार्टी के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू और राज्य के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच की दूरियां पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी करती दिख रही है। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में कुछ ही महीनों का समय बचा है। 

राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई है। राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी आम आदमी पार्टी भी इस चुनाव के लिए जोर-शोर से तैयारियां कर रही है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब पहुंचे थे। जहां उन्होंने अगले चुनाव को लेकर कई बड़ी घोषणाए की है। 

केजरीवाल की 3 बड़ी घोषणाएं

बीते दिन मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस कर राज्य की कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया। इस दौरान उन्होंने तीन बड़ी घोषणाए की। पहली घोषणा में उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इससे पंजाब के 80 फीसदी परिवारों का बिल जीरो होगा, जिससे उनको बहुत राहत मिलेगी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds