सलमान खान vs हिमेश रेशमिया : जब चलते शो में आपस में भिड़ गये थे ये दोनों स्टार

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 नवम्बर 2023, 05:30 AM Updated: 15 नवम्बर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड के कई लोगों का करियर बनाने में सलमान खान का बड़ा हाथ रहा है और इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर है जो सलमान खान की बदौलत ही स्टार हैं. वहीं म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) का  करियर बनाने में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का बड़ा योगदान है लेकिन क्या आपको पता हैं एक बार सलमान (Salman Khan) की किसी बात से नाराज होकर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) उन पर बुरी तरह से भड़क गए थे. वहीँ इस दौरान उन्होंने सलमान खान को लेकर तीखी टिप्पणी भी की लेकिन सलमान खान इस गुस्से के घूट को पी गए.

Also Read-1000 करोड़ के स्कैम में फंसे एक्टर गोविंदा, अब EOW करेंगी पूछताछ.

सिंगिंग शो में हुआ था विवाद

सलमान खान और हिमेश रेशमिया के बीच ये विवाद एक शो के दौरान हुआ था जब सलमान खान टीवी के एक सिंगिंग शो में अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे थे. वहीं इस रिएलिटी शो के जज हिमेश रेशमिया थे. वहीं इस शो के दौरान सलमान खान ने पहले हिमेश के नाक से गाने को लेकर खिंचाई कर की. हिमेश को इस बात का बुरा तो लगा लेकिन उन्होंने सलमान खान को कुछ नहीं कहा. वहीं इसके बाद इसके बाद जैसे ही हिमेश रेशमिया शो में एक सॉन्ग गाने लगे, सलमान ने मजाकिया अंदाज में तंज कसते हुए कह दिया था कि ‘हिमेश तू वो गाना सुना जो तूने अनु मलिक का उठाया था और इसके बाद विवाद शुरू हुआ.

हिमेश को था सलमान खान पर गुस्सा 

सलमान खान की बात सुनने के बाद हिमेश का गुस्सा आ गया और उन्होंने शो के दौरान सलमान को जबाव देते हुए कहा था कि ‘आपके कहने से मैंने एक गाने की चार लाइनों की धुन उठाई थीं और मैं उठाए हुए गानें नहीं गाता. हिमेश की ये बात सुनकर सलमान कुछ बोलने ही वाले थे शो में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने उन्हें रोक लिया.

वहीँ सलमान को गुस्सा देख हिमेश भी चुप हो गये लेकिन शो के लास्ट में हिमेश की रिक्वेस्ट पर सलमान ने उनकी तारीफ कर दी. तो वहीं, हिमेश ने सलमान खान का बहुत सम्मान करने की बात कहते हुए उन्हें ‘आई लव यू’ भाई कह कर शुक्रिया अदा किया.

सलमान खान की वजह से दोबारा कामयाब हुए थे हिमेश 

आपको बता दें,  सलमान खान की वजह से दोबारा हिमेश को इंडस्ट्री में नयी पहचान मिली है. हिट सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया ने सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ ‘हेलो ब्रदर’, ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’, ‘बंधन’ और सबसे ज्यादा हिट एल्बम ‘तेरे नाम’ संगीत दिया साथ ही इमरान हाशमी के साथ उनका जोड़ी बेहद कामयाब रही और 12 गानों वाला एल्बम ‘आप का सुरूर’, सबसे ज्यादा बिकने वाले म्यूजिक एल्बमों में से एक है  लेकिन जब उनके गानों का जादू कम हो गया तब सलमान खान ने अपनी फिल्म बॉडीगार्ड में हिमेश को काम दिलवा कर इंडस्ट्री में उनकी खोई हुई नयी पहचान वापस दिलाई थी. वहीँ कई बार खुद हिमेश कह चुके हैं उनकाकरियर को बनाने में सलमान खान काबड़ा हाथ है.

Also Read- एक्टर बनने की चाहत में बार बार फ्लॉप हुआ 50 साल का ये बेहतरीन सिंगर.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds