एकतरफा प्यार में दरिंदगी! शादी से इनकार पर युवती को अगवा कर पेड़ से बांधा… दोनों प्राइवेट पार्ट काटे| Hardoi Crime News

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर आरोप है कि उसने एकतरफा प्यार में 19 वर्षीय युवती को रास्ते से जबरन उठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बेरहमी की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का दबाव बनाया और मना करने पर उसे बुरी तरह पीटा। गंभीर हालत में युवती किसी तरह घर पहुंची, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

और पढ़ें: एक घंटे में 2 नवजातों को उठाकर भागने की कोशिश CCTV में कैद हुई सनसनी… मुरादाबाद अस्पताल में मचा हड़कंप| Moradabad Crime News

शादी में शामिल होने गांव आई थी युवती | Hardoi Crime News

पीड़िता मूल रूप से बेनीगंज क्षेत्र की रहने वाली है और दिल्ली में अपनी बड़ी बहन के साथ रहकर बैग बनाने का काम करती है। वह 3 मई को अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने गांव आई थी। 11 मई की रात परिवार में तेल पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। युवती के मुताबिक, रात करीब 11:15 बजे उसकी मां ने उसे घर जाकर कुछ सामान देखने के लिए भेजा। घर कार्यक्रम स्थल से करीब 200 मीटर दूर था। इसी दौरान गांव का रहने वाला अतुल रास्ते में मिला और उसने युवती को जबरन पकड़ लिया।

सुनसान जगह पर ले जाकर बनाया शादी का दबाव

पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसका मुंह दबाकर उसे गांव के बाहर सुनसान जगह पर ले गया। वहां पेड़ से बांधकर उसने शादी करने का दबाव बनाया। आरोपी बार-बार उससे मिलने और जबरन रिश्ता रखने की बात करता रहा। युवती का कहना है कि उसने आरोपी को समझाया कि वह रिश्ते में उसका भाई लगता है और वह उसे भाई कहती है, लेकिन आरोपी नहीं माना। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसे इतना पीटा कि वह अधमरी हो गई।

गंभीर हालत में घर पहुंची पीड़िता

पीड़िता ने बताया कि हमले के दौरान आरोपी ने उसके शरीर पर गंभीर चोट पहुंचाई। ज्यादा खून बहने और दर्द के कारण वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो आरोपी वहां से फरार हो चुका था। इसके बाद युवती किसी तरह खुद को छुड़ाकर घर पहुंची और मां को पूरी घटना बताई। परिवार रात में ही उसे लेकर पुलिस चौकी पहुंचा, लेकिन आरोप है कि वहां तुरंत कार्रवाई नहीं की गई।

मां ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

पीड़िता की मां का कहना है कि वे रातभर बेटी को लेकर अलग-अलग चौकियों और थाने के चक्कर लगाती रहीं, लेकिन किसी ने उनकी बात गंभीरता से नहीं सुनी। बाद में वे बेनीगंज सीएचसी पहुंचीं, जहां डॉक्टरों ने मामले को पुलिस केस बताते हुए सूचना दी। मां का आरोप है कि अस्पताल पहुंचे पुलिसकर्मियों ने खुद प्रार्थना पत्र लिखा और केवल मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया। परिवार का कहना है कि घटना के कई दिन बाद तक आरोपी के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई।

पहले से करता था परेशान

पीड़िता ने बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था। वह रास्ते में छींटाकशी करता था और पहले भी दो बार शादी का दबाव बना चुका था। युवती के पिता की मौत हो चुकी है। परिवार में उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि दो छोटे भाई हैं।

पुलिस ने क्या कहा?

सीओ अजीत चौहान ने बताया कि युवती के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मेडिकल भी कराया है। उन्होंने कहा कि बाद में पीड़ित पक्ष ने कुछ और चोटों की जानकारी दी है, जो शुरुआती मेडिकल रिपोर्ट में शामिल नहीं थीं। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें: हाई कोर्ट के कड़े रुख के बाद भी Shastri Nagar के अवैध होटलों पर प्रशासन मौन? आखिर होटलों को किसका संरक्षण?

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds