हत्या या आत्महत्या? 1 गाड़ी के लिए तीसरी मंजिल से फेंका? ग्रेटर नोएडा दहेज कांड का पूरा सच | Greater Noida Dowry Case

👤 Rajni | Nedrick News 📍 Greater Noida 🕒 Published: 18 मई 2026, 12:35 PM 🔄 Updated: 18 मई 2026, 12:35 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Greater Noida Dowry Case: एक पिता अपनी बेटी को बेहद नाजों से पालता है और इस उम्मीद के साथ उसे दूसरे के हाथ में सौंप देता है कि उसका ख्याल भी वैसे ही रखा जाएगा। इसके लिए वह जीवनभर की कमाई उसकी शादी में लगा देता है, लेकिन दहेज के लोभियों की भूख फिर भी शांत नहीं होती।

सवाल यह है कि क्या इस समाज में बेटियों का अपना कोई वजूद नहीं है? पहले पिता का आसरा और फिर पति का सहारा, शायद इसीलिए लड़की को मायके में ‘पराया धन’ मान लिया जाता है और ससुराल पहुंचते ही सुनने को मिलता है कि ‘यह तुम्हारा घर नहीं है। आखिर कब तक बेटियां इस लालच की बलि चढ़ती रहेंगी? ग्रेटर नोएडा से आई दीपिका की मौत की खबर इसी दर्दनाक हकीकत की गवाही देती है।

और पढ़ें: हाई कोर्ट के कड़े रुख के बाद भी Shastri Nagar के अवैध होटलों पर प्रशासन मौन? आखिर होटलों को किसका संरक्षण?

क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से दहेज उत्पीड़न और हत्या का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहाँ जलपुरा गाँव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका की पहचान 24 वर्षीय दीपिका नागर के रूप में हुई है। दीपिका के पिता संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 11 दिसंबर 2024 को जलपुरा निवासी ऋतिक के साथ बड़े धूमधाम से की थी। शादी में करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे और स्कॉर्पियो गाड़ी भी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की दहेज की भूख खत्म नहीं हुई।

1 करोड़ खर्च करने के बाद भी फॉर्च्यूनर और 50 लाख की मांग

परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही दीपिका पर अतिरिक्त दहेज लाने का दबाव बनाया जाने लगा था। ससुराल वाले लगातार टोयोटा फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपये नकद की मांग कर रहे थे। इस मांग को पूरा न करने पर दीपिका को गंभीर मानसिक और शारीरिक यातनाएं दी जा रही थीं।

घटना वाले दिन का खौफनाक सच (Greater Noida Dowry Case)

दीपिका के पिता ने बताया कि 17 मई को उनकी बेटी ने फोन कर रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई थी। उसने कहा था कि दहेज के लिए उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जा रही है। बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित पिता उसी शाम जलपुरा पहुंचे और ससुराल वालों को समझा-बुझाकर लौटे। लेकिन उनके घर पहुँचने के कुछ ही घंटों बाद देर रात फोन आया कि दीपिका तीसरी मंजिल की छत से नीचे गिर गई है और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या या आत्महत्या? पोस्टमार्टम की होगी वीडियोग्राफी

दीपिका के परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। जब वे अस्पताल पहुँचे तो दीपिका दम तोड़ चुकी थी। उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे आशंका है कि उसे पहले बेरहमी से पीटा गया और फिर तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया।

नामजद मुकदमा और गिरफ्तारियां (Greater Noida Dowry Case)

पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने पति ऋतिक, ससुर मनोज, सा पूनम, ननद नेहा व तन्वी, और चचिया ससुर प्रमोद व विनोद के खिलाफ दहेज हत्या (Dowry Death) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब तक पति ऋतिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी करा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस प्रशासन का कहना है कि प्राथमिक जांच और शुरुआती जानकारी के अनुसार विवाहिता की मौत तीसरी मंजिल से गिरने के कारण हुई है। हालांकि यह हादसा है, आत्महत्या है या हत्या, इसका सटीक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्यों (Forensic Evidence) और मायके पक्ष के आरोपों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds