भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक ओर राहुल गाँधी को बम से उड़ाने की धमकी, तो दूसरे तरफ उनपर दर्ज हो रहा मुकदमा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 नवम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 18 नवम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भारत जोड़ो यात्रा से बढ़ रही भाजपा की समस्या 

जैसे-जैसे राहुल गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे भारतीय जनता पार्टी के केंद्र सरकार के लिए ये चिंता का कारण बनते जा रही है। जहां एक तरफ भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश आने से पहले इंदौर में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नाम से धमकी भरी चिट्ठी मिलने से हड़कंप मच गया है।  चिट्ठी में राहुल गांधी को मारने की धमकी दी गई है, जिसके बाद पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वीर सावरकर पर एक टिपण्णी के कारण सियासी गलियारे में हलचल पैदा हो गई है। 

Also read- भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल मिले वंडर मैकेनिक से, देश की युवा पीढ़ी के लिए है प्रेरणाश्रोत

राहुल गाँधी को बम से उड़ाने की धमकी 

आज भारत जोड़ो यात्रा का 72वां दिन है। यह यात्रा 20 नवंबर को महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के जलगांव जामोद से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में प्रवेश करेगी। मध्य प्रदेश में घुसने से पहले पुलिस को एक चिट्ठी मिली है, जिसमें  ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के इंदौर पहुंचने पर राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।  पुलिस ने बताया है कि अज्ञात शख्स के खिलाफ धारा 507 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उसको तलाश भी शुरू कर दी गई है। 

मुंडा बनाम सावरकर 

भारत जोड़ो यात्रा अभी महाराष्ट्र में है। राहुल गांधी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के वाशिम ज़िले में आयोजित एक रैली में वीर सावरकर को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वमसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधा था। बिरसा मुंडा जयंती के मौक़े पर आयोजित इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि एक ओर बिरसा मुंडा जैसी महान शख्सियत हैं, जो अंग्रेज़ों के सामने झुकी नहीं और दूसरी ओर सावरकर हैं, जिन्होंने अंग्रेज़ों से कई बार माफ़ी मांगी थी। 

2-3 साल जेल में क्या बंद किया, लगे माफ़ी मांगने 

राहुल गाँधी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि, ‘‘भगवान बिरसा मुंडा जी 24 साल की आयु में शहीद हो गए, अंग्रेज़ों ने उन्हें ज़मीन देने की कोशिश की, धन देने की कोशिश की, उन्हें ख़रीदने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इन सब चीज से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे अपने लोगों को हक़ दिलवाना है। अब भाजपा के प्रतीक को देखिए, RSS के चिन्ह को देखिए, सावरकर जी। अंग्रेजों ने उन्हें दो-तीन साल अंडमान में बंद कर दिया तो उन्होंने चिट्ठी लिखनी शुरू कर दी कि हमें माफ़ कर दो, जो भी हमसे चाहते हो ले लो, बस मुझे जेल से निकाल दो।’

मुख्यमंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री तक ने किया राहुल गाँधी का घेराव

 राहुल गाँधी के इसी टिपण्णी को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पार्टी बबासाहेबची शिवसेना की तरफ से वंदना सुहास डोंगरे ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने अपने FIR में स्वतंत्र सेनानी के अपमान करने और स्थानीय लोगों के भावनाओं को आहात करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने IPC धारा 500 और 501 के तहत राहुल गाँधी के खिलाफ शिकायत दर्ज किया है। दूसरी तरफ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर पर राहुल गांधी ने जो टिप्पणी की है, उसका जवाब महाराष्ट्र की जनता उन्हें देगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य के लोग हिंदुत्व विचारक के किसी भी अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

Also read- राहुल गाँधी चुनाव भूल भारत जोड़ो यात्रा में मशगूल, उपचुनाव में मिली हार पार्टी के लिए आइना

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds