क्या फ्लॉप होगी बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी Dhamaal 4?

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 22 जून 2026, 12:19 PM Updated: 22 जून 2026, 12:19 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Dhamaal 4: सिनेमाघरों में फिर से हंसी का तूफान आने वाला है, क्योंकि ‘धमाल गैंग’ अपनी चौथी किस्त के साथ 10 जुलाई 2026 को रिलीज हो रही है! ‘धमाल 4’ का धमाकेदार ट्रेलर आउट हो चुका है। इस बार कहानी ‘W’ की नहीं, बल्कि समंदर में छिपे ‘M’ के खजाने की है, जहां जंगली मगरमच्छ और ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ जैसा एडवेंचर देखने को मिलेगा।

और पढ़ें: शाहिद-कृति की ‘Cocktail 2’ में लगेगा रोमांस का डबल तड़का! मेकर्स के इस मास्टरस्ट्रोक ने फैंस को किया क्रेजी

डायरेक्टर ने बदल दिया गेम

वैसे धमाल फिल्म का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में क्या आता है? बड़ा सा ‘W’ और उसके नीचे छिपा 10 करोड़ का खजाना! लेकिन इस बार डायरेक्टर इंद्र कुमार ने गेम बदल दिया है। इस बार हमारी ये पागल गैंग ‘W’ के पीछे नहीं, बल्कि ‘M’ अक्षर के नीचे छिपे खजाने के लिए दौड़ने वाली है। कहानी की शुरुआत होती है उपेंद्र लिमये से, जो पेड़ पर लटके हुए खजाने का राज बताने ही वाले होते हैं कि घाटी में गिर जाते हैं। और बस, यहीं से शुरू होती है खजाने की अंधी दौड़!

वहीं इस बार की धमाल सिर्फ सड़कों या जंगलों तक सीमित नहीं है। मेकर्स ने इस बार हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ वाला तड़का लगाया है। फिल्म में हमें समुद्री तूफान, खतरनाक मगरमच्छ और समंदर के लुटेरे देखने को मिलेंगे। और सबसे ज्यादा मजेदार बात ये है कि—भोजपुरी और बॉलीवुड के स्टार रवि किशन इस फिल्म में ‘जैक स्पैरो’ के अंदाज में एक अजीबोगरीब डाकू और जहाज के कप्तान बने नजर आ रहे हैं, जो स्क्रीन पर आते ही आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे।

अजय देवगन का आइकॉनिक स्टंट

स्टारकास्ट की बात करें तो Dhamaal 4 में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा अपनी पुरानी कॉमिक टाइमिंग के साथ वापस आ गए हैं। खासकर आदि और मानव की जोड़ी जो इस बार भी आपको हंसाते-हंसाते लोटपोट कर देगी।

लेकिन ट्रेलर का सबसे बड़ा सरप्राइज है इसका एंडिंग सीन! अजय देवगन की अपनी पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ का वो आइकॉनिक दो बाइक वाला स्टंट तो आपको याद ही होगा? इस फिल्म में वो दो डॉल्फिन मछलियों पर खड़े होकर वही स्टंट रीक्रिएट कर रहे हैं, जो दिखने में जितना खतरनाक है, दर्शकों के लिए उतना ही मजेदार होने वाला है।

Dhamaal 4 में क्या है खास ?

देखा जाए तो धमाल फ्रेंचाइज की एक खास बात है यहाँ हर पार्ट में कहानी बदल जाती है, लेकिन पागलपन वही रहता है! चाहे 2007 की पहली फिल्म हो या 2019 की ‘टोटल धमाल’, इस सीरीज की हर फिल्म में हमें 4 चीजें हमेशा देखने को मिलती हैं। पहली—एक बड़ा खजाना जिसके पीछे सब पागल रहते हैं।

दूसरी—आदि और मानव की वो जोड़ी जो हंसाते-हंसाते पेट दुखा देती है। तीसरी— गाड़ियों और हवाई जहाजों के वो मजेदार एक्सीडेंट्स, जो हर फिल्म में सीन का मजा दोगुना कर देते हैं, और चौथी—संजय मिश्रा के वो आइकॉनिक डायलॉग्स जिन्हें हम आज भी मीम्स में इस्तेमाल करते हैं। और यही सारा मसाला अब हमें और बड़े लेवल पर ‘धमाल 4’ (Dhamaal 4) में मिलने वाला है!

तो ‘धमाल 4’ (Dhamaal 4) का यह नया समुद्री सफर और ‘M’ के खजाने की रेस सच में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार दिख रही है। रवि किशन का डाकू वाला लुक और अजय देवगन का डॉल्फिन स्टंट देखकर तो यही लगता है कि यह फिल्म पिछले सारे पार्ट्स से ज्यादा मजेदार होने वाली है। अब आप लोग मुझे कमेंट करके बताइए कि आपको ‘धमाल 4’ का ट्रेलर कैसा लगा? और आपकी सबसे पसंदीदा ‘धमाल’ फिल्म कौन सी है—2007 वाली पहली धमाल या फिर कोई और?

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds