पाक से आए हिंदुओं के घरों पर चला बुलडोजर, क्या नपेंगी टीना डाबी?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 मई 2023, 05:30 AM Updated: 19 मई 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Bulldozer on Hindu Homes Rajasthan – राजस्थान के जैसलमेर जिला मुख्यालय से करीब 4 किलोमीटर दूर अमर सागर क्षेत्र में रह रहे पाकिस्तान से आए हिंदुओं के मकानों को ढहा दिया गया था. यहां बसे पाकिस्तानी हिंदू प्रवासियों का आरोप है कि राजस्थान सरकार ने यहां की सरकारी जमीन से पाकिस्तानी हिंदू प्रवासियों को बेदखल करने का आदेश दिया था.

इसके बाद जैसलमेर की जानी मानी डीएम टीना डाबी ने कार्रवाई करते हुए 50 से ज्यादा कच्चे मकानों को अतिक्रमण मानते हुए बुलडोजर और जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया था. अब इस मामले पर गहलोत सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि अधिकारियों ने गलत किया, उन पर कार्रवाई की जाएगी बात इनके स्टेटमेंट तक नहीं रही इसमें सरकार की तरफ से सबसे ज्यादा ट्रोल हुई टीना डाबी उनके इस फैसले के बाद टीना की खूब फजीहत हुई जिसके बाद अब शत्यद राजस्थान क्सर्कार उनके खिलाफ कड़े action ले सकती हैं.

ALSO READ: डीके शिवकुमार पहले नहीं हैं! कांग्रेस के वो दिग्गज जो सीएम बनते बनते रह गए.

‘अधिकारियों ने जो किया वह गलत है, उन्हें जवाब देना होगा’

राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, ‘अधिकारियों ने जो किया वह गलत है, उन्हें जवाब देना होगा. हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे. जैसलमेर में पाकिस्तानी हिंदू प्रवासी खाली जमीन पर रह रहे हैं. राजस्थान सरकार उन्हें दस्तावेज दे रही है. सीएम ने खुद इसकी घोषणा की थी. राजस्थान सरकार के कानून के अनुसार, आप किसी को बिना पुर्नवासित किए बेदखल नहीं कर सकते हैं. यह बहुत गंभीर मामला है. उन्हें कार्रवाई का सामना करना होगा.’

गहलोत सरकार के खिलाफ षड़यंत्र

मंत्री खाचरियावास ने कहा कि कोई भी कलेक्टर हो, कोई भी अधिकारी हो. यह गहलोत सरकार के खिलाफ षड्यंत्र है. ऐसे अधिकारियों को जरूर नापेंगे, जो बेवजह सरकार का मालौह खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. अधिकारियों ने पाप किया. उन्हें इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा.

सोशल मीडिया पर टीना हुई ट्रोल

टीना डाबी के इस फैसले के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रॉल्स का सामना करना पड़ा लोग कहने लगे कि इनका खुद का घर बसा नहीं और दूसरों का घर उजाड़ने में लगी हुई हैं तो कोई उन्हें हिन्दू विरोधी बता रहा.

पुर्नवास के लिए उठाए गए हैं कई कदम

Bulldozer on Hindu Homes Rajasthan – IAS डीएम टीना डाबी ने इस संबंध में बताया था कि बड़ी संख्या में पाकिस्तानी हिन्दू विस्थापित प्राइम लेंड और केचमेंट एरिया के साथ ही अलाॅटमेंट लैंड पर काबिज हो गए थे, जिन्हें हटाने के लिए गत अप्रैल माह में भी एक्शन लिया गया था. उन लोगों को समझाया भी गया था, लेकिन उन लोगों ने बात नहीं मानी. जिसके चलते दुबारा एक्शन लिया गया.

ALSO READ: कांग्रेस ने कर्नाटक में डीके शिवकुमार को छोड़ सिद्धारमैया को ही क्यों चुना?

डीएम टीना डाबी के मुताबिक, कार्यवाही में जो परिवार बेघर हुए हैं, उनके पुर्नवास के लिए जिला प्रशासन द्वारा कई कदम उठाए गए हैं. पाक विस्थापितों से चर्चा भी की गई. तय किया गया है कि जिला प्रशानस, यूआईटी और पाकिस्तानी विस्थापितों के प्रतिनिधियों की संयुक्त सर्वे टीम बनाई जाएगी. यह टीम यूआईटी की भूमि को चिन्हित करेगी. यहां उन लोगों को बसाया जाएगा जिन विस्थापितों को भारत की जिनको नागरिकता मिल चुकी है.

सर्वे पूरा होना तक बेघर हुए विस्थापितों को रैन-बसेरा में रखा जाएगा. डीएम के आदेश के बाद 150 विस्थापित हिंदुओं को रैन-बसेरे में शरण दी गई है. उनके खाने-पीने के लिए भोजन की व्यव्स्था की गई है. इन लोगों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं. अधिकारियों को विस्थापितों के मदद के लिए लगाया गया है.

क्या है पूरा मामला

दरअसल टीना डाबी के आदेश पर पाक विस्थापितों पर हुई कार्रवाई में 150 से ज्यादा महिला, पुरुष और बच्चे अब खुले आसमान के नीचे आ गए. जिला प्रशासन के मुताबिक, विस्थापित अमर सागर तालाब के किनारे अवैध मकान बनाकर रह रहे थे. इसके कारण तालाब के पानी की आवक रुक गई थी. साथ ही यह भूमि काफी कीमती भी बताई जा रही है.

ALSO READ: पूर्वांचल के बाहुबली रहे हरिशंकर तिवारी से जुड़े 9 अनसुने किस्से…

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds