Azadi Ka Amrit Mahotsav: इतने दिनों तक ऐतिहासिक इमारतों में मिलेगी फ्री एंट्री, नहीं खरीदना होगा टिकट

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 अगस्त 2022, 05:30 AM Updated: 03 अगस्त 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भारत की आज़ादी के 75 साल पूरे होने की खुशी की चलते अलग-अलग तरीके से इसे यादगार बनाने की मुहिम जारी है। जहां आज एक तरफ तिरंगा यात्रा निकाली गई तो वहीं दूसरी ओर अब ऐतिहासिक इमारतों पर 10 दिन के लिए एंट्री फ्री कर दी गई है।

दरअसल, केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने एक ट्वीट कर कहा- आजादी का अमृत महोत्सव और 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में ने 5 से 15 अगस्त 2022 तक देश भर में अपने सभी संरक्षित स्मारकों या स्थलों पर पर्यटकों के लिए प्रवेश निःशुल्क कर दिया गया है।

5 से 15 अगस्त तक एंट्री फ्री

भारत स्वतंत्रता दिवस की 75वें वर्षगांठ पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है। ऐसे में देश की ऐतिहासिक इमारतों में अगले 10 दिन तक एंट्री फीस नहीं लगेगी। ये आदेश भारत सरकार ने जारी किया है। ये आदेश पांच अगस्त यानी शुक्रवार से लागू होगा। इसके तहत पर्यटक 15 अगस्त तक देशभर की ऐतिहासिक इमारतों में फ्री में एंट्री कर घूमने का लुफ्त उठा सकेंगे। 

Azadi Ka Amrit Mahotsav: इतने दिनों तक ऐतिहासिक इमारतों में मिलेगी फ्री एंट्री, नहीं खरीदना होगा टिकट — NEDRICK NEWS

सरकार ने किया ऐलान

गौरतलब है कि केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने बुधवार को देशभर में सभी ऐतिहासिक स्मार्कों में निशुल्क प्रवेश की घोषणा की। ये घोषणा देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर की गई है।

 ये है बड़ी वजह

बता दें कि 15 अगस्त को भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे है। जिसके चलते देश में ऐसी चीजे आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में किया जा रहा है। पहले तिरंगा यात्रा निकाली गई और अब 5 से 15 अगस्त 2022 तक देश भर में सभी संरक्षित स्मारकों पर पर्यटकों के लिए प्रवेश निःशुल्क कर दिया है। यानी की 10 दिनों तक एंट्री फीस नहीं लगेगी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds