Trending

सदन में मारपीट के बाद बीजेपी ने निकाला पोस्टर, इन तीनों को बताया ‘AAP की खलनायिका’

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 Feb 2023, 12:00 AM | Updated: 25 Feb 2023, 12:00 AM

दिल्ली में मेयर चुनावों के दौरान MCD सदन में भड़के हंगामे के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने पोस्टर वार शुरू कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) का एक पार्षद इस हंगामे में घायल हो गए. भाजपा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के खिलाफ एक पोस्टर जारी किया है. बीजेपी ने आप विधायक आतिशी को इस हंगामे का विलेन घोषित कर दिया है. BJP ने ट्विटर (Twitter) पर आतिशी की एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में आतिशी को खलनायिका बताया गया है. बीजेपी ने लिखा, ‘सदन में मारपीट और तानाशाही करवाने वाली AAP की ‘खल-नायिका.’ इस पोस्टर के जरिए बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा है. बीजेपी का आरोप है कि आतिशी के इशारे पर ही  आप की महिला पार्षदों ने सदन में मारपीट की. बीजेपी ने इस हंगामे को 2023 की सबसे चौंकाने वाली घटना करार दिया है. बीजेपी ने अपने पोस्टर में लिखा, ‘2023 की सबको चौंका देने वाली नौटंकी. अरविंद केजरीवाल कृत ‘खल-नायिका.’

ALSO READ: दिल्ली MCD पर हुआ AAP का कब्ज़ा, मेयर और डिप्टी मेयर के दोनों चुनाव में करी जीत हासिल

भाजपा ने इसलिए बताया आतिशी को हंगामा क्वीन?

बीजेपी ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘आतिशी ने AAP की इस गुंडी के कान में कुछ कहा और इसने अपनी आका की बात मान कर भाजपा के पार्षदों को पीटना शुरू कर दिया. केजरीवाल, तुम्हारे इस गुंडागर्दी का जबाब अब जनता देगी तुम्हें.’

‘आप ‘ने बीजेपी को बताया विलेन

नगर निगम सदन में मारपीट और हंगामे के बाद दिल्ली की मेयर बनी शैली ओबेरॉय ने शुक्रवार को बीजेपी के कुछ सदस्यों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया. उन्होने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी सहयोगी आशु ठाकुर पर भी एक अन्य बीजेपी पार्षद ने हमला किया. आतिशी ने यह भी कहा कि आशु ठाकुर को उनके दुपट्टे से पकड़कर मंच से घसीटते हुए सदन के एग्जिट गेट तक ले गए.

दोनों पक्षों से मिली शिकायत: पुलिस

आप और भाजपा पार्षदों द्वारा पुलिस को दी शिकायत के बारे में जानकारी देते हुए शनिवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस को दोनों पक्षों से शिकायत मिली है और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

क्यों हुआ था हंगामा?

स्थाई समिति के सदस्यों के चुनाव की मतगणना के दौरान हंगामा भड़का. शैली ओबेरॉय ने सदस्यों से कहा कि परिणाम अवैध वोट के बिना घोषित किया जाएगा. जिस पर बीजेपी पार्षदों ने आपत्ति जताई. इसी दौरान AAP और BJP सांसद भिड़ गए.

ALSO READ: MCD सदन में पानी और बोतलें फेंकते नजर आये AAP और बीजेपी के पार्षद, गुंडागर्दी जैसा हुआ माहौल

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds