हाई कोलेस्ट्रॉल बन रहा साइलेंट किलर रोज खाएं ये 4 फल और रखें दिल को सुरक्षित | Cholesterol lowering foods

Nandani | Nedrick News Ghaziabad Published: 31 मार्च 2026, 08:23 PM Updated: 31 मार्च 2026, 08:23 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Cholesterol lowering foods: आजकल की लाइफस्टाइल में हाई कोलेस्ट्रॉल एक बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम बनकर सामने आ रहा है। खास बात ये है कि इसका सीधा असर दिल की सेहत पर पड़ता है। अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है।

डॉक्टर्स बताते हैं कि कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे हमारी धमनियों में जमने लगता है, जिससे ब्लॉकेज की समस्या शुरू होती है। जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी LDL बढ़ जाता है, तो दिल से जुड़ी बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता है। ऐसे में खानपान यानी डाइट सबसे अहम भूमिका निभाता है।

और पढ़ें: Best roti for fat loss: गेहूं की रोटी भूल जाओ, सिर्फ 1 महीने तक खाओ ये रोटी और चर्बी पिघलेगी जैसे मक्खन!

डाइट में बदलाव से मिल सकता है बड़ा फायदा | Cholesterol lowering foods

डाइटिशियन के अनुसार, अगर आप नेचुरल तरीके से कोलेस्ट्रॉल कम करना चाहते हैं, तो कुछ फलों को रोजाना अपनी डाइट में शामिल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। रिसर्च में भी पाया गया है कि विटामिन A और D शरीर और खासकर लिवर की सेहत के लिए जरूरी होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में मदद करते हैं।

ये 4 फल करेंगे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

केला

केला घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को शरीर में अवशोषित होने से पहले ही बांध लेता है। इससे शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल बाहर निकलने में मदद मिलती है।

एवोकाडो

एवोकाडो हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है। इसमें पाए जाने वाले मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही इसका फाइबर शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल बाहर निकालने में सहायक होता है।

सेब

सेब को यूं ही ‘घर का डॉक्टर’ नहीं कहा जाता। इसमें पेक्टिन नाम का फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिल को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

अंगूर

अंगूर में रेस्वेराट्रॉल नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल दोनों को संतुलित रखने में मदद करता है। नियमित रूप से अंगूर खाने से दिल की सेहत बेहतर बनी रहती है।

इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें

हाई कोलेस्ट्रॉल के कुछ संकेत ऐसे होते हैं जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं:

  • सीने में दर्द या भारीपन महसूस होना
  • थोड़ी मेहनत में ही सांस फूलना
  • चलते समय पैरों में दर्द या अकड़न
  • बार-बार सिरदर्द या चक्कर आना
  • आंखों के आसपास पीले धब्बे दिखना
  • बिना कारण ज्यादा थकान महसूस होना
  • हाथ-पैरों में सुन्नपन

हालांकि, कई बार कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होते और अचानक हार्ट अटैक के दौरान इसका पता चलता है। यही वजह है कि इसे ‘साइलेंट किलर’ भी कहा जाता है।

समय पर जांच है बेहद जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि कोलेस्ट्रॉल को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसकी सही जानकारी के लिए लिपिड प्रोफाइल ब्लड टेस्ट करवाना जरूरी है। साल में कम से कम एक बार यह जांच जरूर करानी चाहिए, ताकि समय रहते खतरे को पहचाना जा सके।

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखना मुश्किल नहीं है, बस थोड़ी सावधानी और सही खानपान जरूरी है। अगर आप रोजाना हेल्दी फूड्स जैसे फल अपनी डाइट में शामिल करें और समय-समय पर जांच कराते रहें, तो दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है।

और पढ़ें: Eye Care Alert| गर्मी में आंखों पर खतरा डबल: ये 5 समस्याएं कर सकती हैं परेशान, बाहर निकलते वक्त जरूर रखें ध्यान

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds