आफताब का नया आशियाना तिहाड़, 14 दिनों की मिली न्यायिक हिरासत, अभी भी पुलिस संतुष्ट नहीं :Shraddha Walker murder case

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

14 दिनों की मिली न्यायिक हिरासत

श्रद्धा वाकर हत्याकांड (Shraddha Walker murder case ) के मुख्य आरोपी आफताब को आज तिहाड़ जेल भेज दिया जायेगा। आज शनिवार, 26 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने आफ़ताब को अम्बेडकर अस्पताल से ही स्पेशल कोर्ट के सामने पेश किया। जहां कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। जिसके बाद अब दिल्ली पुलिस उसे तिहाड़ जेल भेजेगी।

Also read- आफ़ताब से पॉलीग्राफ़ टेस्ट में परिवार और बचपन से जुड़े किए गए सवाल, अभी तक नहीं मिला पुलिस को हथियार :श्रद्धा मर्डर केस

आफताब का नया आशियाना तिहाड़

दिल्ली पुलिस की टीम आफताब को नार्को टेस्ट की प्रक्रिया के लिए अंबेडकर अस्पताल लेकर गई थी। जिस कारण शनिवार, 26 नवम्बर 2022 को उसे अस्पताल से सीधे कोर्ट ले जाया गया और कोर्ट ने सुनवाई करने के बाद आफताब को 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद आफताब का नया आशियाना तिहाड़ जेल होगा।

आफताब का नया आशियाना तिहाड़, 14 दिनों की मिली न्यायिक हिरासत, अभी भी पुलिस संतुष्ट नहीं :Shraddha Walker murder case — NEDRICK NEWS

पॉलीग्राफ टेस्ट के जवाबों से पुलिस नहीं है संतुष्ट

हालांकि, इस केस में आए दिन नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। आफताब से पूछताछ के दौरान यह पता चला कि उसने श्रद्धा की हत्या कर शव के 35 टुकड़े किए थे।  जिसके बाद, उसने शव के टुकड़ों को महरौली के जंगलों में फेंक दिया था।   अफताब की ओर से बताई गई जगहों पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन पुलिस को अभी भी ज्यादा पुख्ता सबूतों की तलाश है। पुलिस ने यह भी बताया कि आफ़ताब के   पॉलीग्राफ टेस्ट के जवाबों से भी वह संतुष्ट नहीं है। उसके जवाबों के मुताबिक इस केस में तथ्य नहीं दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस को नार्को टेस्ट से है उम्मीद

पुलिस ने यह भी कहा है की अब उन्हें बीएस नार्को टेस्ट से ही सच के बाहर आने की उम्मीद है। बुधवार को आफ़ताब की तबियत खराब होने के कारण टेस्ट नहीं हो पाया था।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds