ISIS से सीखी कट्टरता और अल्लाह-हू-अकबर चिल्लाते हुए आरिफ ने मां-बहन को काट डाला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 जुलाई 2023, 05:30 AM Updated: 20 जुलाई 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई  है जहाँ पर एक युवक ने अपनी मां और बहन को चापड़ से काट कर मार डाला और साथ ही अल्ला-हू-अकबर के नारे भी लगाए. जानकरी के अनुसार, ये हादसा बुधवार को यूपी में प्रयागराज के करैली थाना क्षेत्र में हुआ है और जिस शख्स ने इस घटना को अंजाम दिया है उसका नाम मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी हैं. वहीं करैली के गौस नगर मोहल्ले में एक युवक ने पहले अल्ला-हू-अकबर के नारे लगाए और उसके बाद चापड़ से अपनी  मां और बहन का सिर काट दिया. इस घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को भी जान से मारने की कोशिश की. वहीं जब पुलिस यहाँ इस शख्स को पकड़ने के लिए उसके घर गयी तब पुलिस पर भी हमला किया.

Also Read- नोएडा सीईओ के 4 साल नोएडा में हुए समाप्त, किन कारणों से हटाई गई ? पढ़ें ये खबर. 

आरोपी ने पुलिस पर भी किया हमला 

आरोपी ने पुलिस पर एसिड अटैक हमला किया और हमला करने से पहले ही घर के दरवाजे को अंदर से बन्द कर लिया था. वहीं जब पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए घर का दरवाजा तोड़ने के लिए गयी तो युवक ने घर के अंदर आग लगा दिया. जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस जवानों और फायर ब्रिगेड ने पूरी घर के अंदर फंसे बच्चों और अन्य सदस्यों को बचाया और आरोपी पकड़ लिया.

पैसे और प्रॉपर्टी को लेकर था विवाद

वहीं युवक मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी के बड़े भाई मोहम्मद आजम ने इस घटना को लेकर बताया कि मोहम्मद आरिफ पहले से ही उससे खुन्नस रखता था. वह मां, बहन, बाप और उसके परिवार को लगातार प्रताड़ित करता था. इसी के साथ उन्होंने ये भी खुलासा किया कि वो पैसे की मांग करता था और प्रॉपर्टी को लेकर विवाद करता था और आज जब बच्चे स्कूल चले गए तो सब लोग घर के अंदर आराम कर रहे थे. तब उनसे इस घटना को अंजाम दिया.

ISIS और तालिबान का समर्थक था आरोपी 

वहीं पुलिस ने इस मामले को लेकर जानकारी दी कि आरोपी आरिफ ने प्रयागराज के नामी स्कूल बॉयज हाई स्कूल (BHS) से पढ़ाई की है और स्कूल वह जिद्दी और कट्‌टर था. वहीं उसक छोटे भाई ने कहा कि आसिफ ISIS और तालिबान का समर्थक था. ISIS के वीडियो देखता था और उनका साहित्य पढ़ता था. उसके सिर पर खून सवार था और उसने इस घटना को अनजन्म तब भी उसने अल्ला-हू-अकबर के नारे लगाए.

Also Read- UP पुलिस भर्ती में सामान्य वर्ग की आयु को लेकर शेर सिंह राणा ने की सरकार से अपील.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds