Trending

IPL खेल चुके इंटरनेशनल क्रिकेटर रेप के मामले में दोषी,अगली सुनवाई में मिलेगी सजा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 30 Dec 2023, 12:00 AM | Updated: 30 Dec 2023, 12:00 AM

नेपाली क्रिकेट टीम के स्टार ख‍िलाड़ी और पूर्व कप्तान संदीप को लेकर एक बड़ी खबर समाने आई है. दरअसल, खबर है कि शुक्रवार को काठमांडू की एक अदालत ने क्रिकेटर संदीप को रेप के मामले में दोषी ठहराया है और अगली सुनवाई में उनके ख‍िलाफ सजा का ऐलान होगा.

Also Read-मेज पर जूते रखकर महिला पहलवान साक्षी मलिक ने किया कुश्ती छोड़ने का ऐलान. 

जानिए क्या था मामला

जानकारी के अनुसार, नेपाली क्रिकेट टीम के स्टार ख‍िलाड़ी संदीप लाम‍िछाने पर पिछले साल अगस्त में 17 साल की लड़की द्वारा काठमांडू के एक होटल के कमरे में रेप का आरोप लगाया था. वहीं रेप का आरोप लगने के दौरान वो विदेश में थे और जब वो वापस आये तब उन्हें एअरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.वहीं गिरफ्तार होने के बाद लामिछाने ने फेसबुक पर लिखा था कि वह जांच के सभी चरणों में पूरा सहयोग करेंगे और अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे. संदीप ने इस मामले को तब ‘साजिश और गलत आरोप’ करार दिया था.

इसी के साथ इस रेप के मामले में नेपाल की अदालत ने जनवरी में संदीप को रिहा कर दिया था. 12 जनवरी को पाटन उच्च न्यायालय ने उन्हें रिहा करने का आदेश दिया था और तब से जमानत पर बाहर हैं लेकिन अब वो बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, काठमांडू जिला अदालत ने शुक्रवार को संदीप को रेप मामले में दोषी ठहराया. रिपोर्ट में कहा गया कि अगली सुनवाई में इस क्रिकेटर की जेल की सजा तय होगी. कोर्ट ने ये भी कहा कि घटना के समय पीड़िता नाबालिग नहीं थी.

 संदीप का क्रिकेट कर‍ियर  

आपको बता दें, नेपाली क्रिकेटर संदीप ने साल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए डेब्यू किया था और वो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर है. वहीं पिछले साल सितंबर की शुरुआत में, तब नेपाल के कप्तान लामिछाने को इस मामले में काठमांडू में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAN) द्वारा निलंबित कर दिया गया था. जहां उनके नाम 9 मैचों में 13 विकेट हैं. तो वहीं आईपीएल में वो 2018 और 2019 सीजन में दिल्ली की टीम से खेलते हुए दिखे थे. इसके अलावा उन्होंने 52 टी20 इंटरनेशनल मैच में 98 विकेट ल‍िए हैं. 51 वनडे इंटरनेशनल में संदीप के नाम कुल 112 विकेट हैं.

Also Read-राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का हुआ ऐलान, मोहम्मद शमी समेत 26 को अर्जुन अवॉर्ड, और इन 2 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds