फिल्म शमशेरा का गाना ‘जी हूजूर’ रिलीज, बच्चों के साथ खेलते-कूदते दिखे रणबीर कपूर

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 Jun 2022, 12:00 AM | Updated: 29 Jun 2022, 12:00 AM

रणबीर कपूर ने फिल्म शमशेरा का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक ट्रीट दी है। शमशेरा की फिल्म जी हुजूर का गाना रिलीज कर दिया गया है।

रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। ये एक क्रेजी ट्रेक है, इस गाने में रणबीर काफी एनर्जी के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे है। गाने में वे बच्चों के साथ खेलते-कूदते दिख रहे है। इस गाने में वे बच्चों के साथ बच्चे बने दिखाई दे रहे है।

रणबीर कपूर ने ये गाना रिलीज कर अपने फैंस को खुश कर दिया है। रणबीर कपूर अपने फैंस के दिल जीतने का एक मौका नहीं छो़ड़ते। इससे पहले भी ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर रिलीज हुआ था और अब शमशेरा का गाना हुआ। वहीं हाल भी में रणबीर ने अपने पापा बनने की गुड न्यूज भी शेयर की थी।

बता दें कि शमशेरा फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है। ये फिल्म एक काल्पनिक स्टोरी पर बनाया गया है, जो एक किरदार शह काजा के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में एक खूंखार जनरल शुद्ध सिंह गरीबों पर बहुत अत्याचार ढहाता है। इसी खूंखार शख्स से बदला लेने के लिए गरीबो के मसीहा का जन्म होता है, जो अपने लोगों और उनके सम्मान और उनकी आजादी के लिए जनरल से लड़ता है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds