जानिए क्यों अजय देवगन को एक आंख से शूट करनी पड़ी फिल्म 'खाकी'?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 Apr 2023, 12:00 AM | Updated: 03 Apr 2023, 12:00 AM

बॉलीवुड में एक्शन और कॉमेडी मूवी में काम करने वाले अजय देवगन (Ajay Devgan) ने दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनायीं है. अजय देवगन ने फिल्म ‘फूल और कांटे’ से अपने करियर की शुरूआत करी थी और अभी तक उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम कर चुके हैं. वहीं इस बीच उनके मेकअप मैन (Ajay makeup man ) ने एक खुलासा किया है और ये खुलासा उनकी फिल्म ‘खाकी’ को लेकर है. 

Also Read- एस एस राजामौली से अजय देवगन को पहले ‘चिढ़’ थी, फिर ऐसे हुई दोस्ती की शुरुआत.

अजय देवगन के मेकअप मैन ने किया खुलासा 

अजय देवगन के मेकअप मैन हरीश (makeup man harish) फिल्म ‘फूल और कांटे’ (movie ‘Phool Aur Kaante’) की फिल्म से जुड़े हुए हैं और वो तभी से उनका मेकअप कर रहे हैं. वहीं उन्होंने बताया कि अजय और उनका इंडस्ट्री में 32 साल का सफर  के साथ तय किया है और वो अभी भी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. वहीं उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें कई जगह काम मिला लेकिन अजय के साथ ऐसी बोन्डिंग बन गयी कि उन्होंने कही और काम नहीं किया. इसी के साथ उन्होंने बताया कि अजय ने फिल्म खाकी की शूटिंग एक आंख से ही शूट की है  

एक आंख से करी फिल्म की शूटिंग 

जानिए क्यों अजय देवगन को एक आंख से शूट करनी पड़ी फिल्म 'खाकी'? — Nedrick News

एक मीडिया इंटरव्यू में हरीश ने बताया कि ‘फिल्म खाकी (khakke) की शूटिंग चल रही थी और मुझे मेकअप करने के लिए बुलाया गया.  वहीं इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मुझे डायरेक्टर और अजय की तरफ से इंस्ट्रक्शन मिला था कि उनकी आंखों के साथ कुछ अलग करना है और इस इंस्ट्रक्शन को फॉलो करते हुए मैंने उनकी आंखों में मैक पैच कर दिया. वो इतना तकलीफदेह हो गया था कि उनकी एक आंख ज्यादातर समय बंद रहती थी लेकिन इस तकलीफ को सहते हुए उन्होंने पूरी फिल्म एक आंख से ही शूट कर दी. वहीं हरीश ने ये भी बताया कि एक्शन के दौरान किसी को भी एहसास नहीं होने दिया कि उनकी आंखों में तकलीफ हो रही है और वो केवल एक आंख से ही देख पा रहे हैं लेकिन इस बात का जिक्र बाद में मुझसे किया था. 

Also Read- अजय देवगन को अपनी फिल्मों में क्यों लेते हैं रोहित शेट्टी?.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds