भारत में समाहित होने में पकिस्तान की भलाई…CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 फ़रवरी 2023, 05:30 AM Updated: 15 फ़रवरी 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुरू से ही आपने बेबाक अंदाज़ के लिए जाने जाते
हैं. और जब भी मौका मिलता है तो वो विपक्ष हो या पड़ोसी मुल्क पकिस्तान कुछ न कुछ सुना ही देते
है. हाल ही में योगी आदित्यनाथ ने एक इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) इस समय धरती पर बोझ बन
चुका है. और अब वो जितनी जल्दी भारत में सम्मिलित हो जाए उसके लिए उतना ही बेहतर होगा.
योगी ने बताया कि यह बात तय है कि अखंड भारत राष्ट्र का निर्माण एक दिन होना ही है.

 

इतने दिन चल गया पाक, यही गनीमत

पाकिस्तान कि बदहाली पर पूछे गए सवाल पर योगी ने कहा कि, श्री अरविन्द ने कहा था कि
अध्यात्मिक जगत में पाकिस्तान कि कोई वास्तविकता नहीं है, ऐसे में बिना वास्तविकता
के कोई देश इतने दिन चल गया यही गनीमत है. वो जितने दिन बना रहेगा, धरती पर बोझ ही
बना रहेगा. तो फायदा इसी में है पकिस्तान खुद को भारत में समाहित कर ले.

ALSO READ: क्या है पाकिस्तान में Economic Crisis की असल वजह, कौन कर रहा है पाकिस्तान की मदद, क्या है ड्रैगन के तेवर ?

 
अखंड भारत का निर्माण है इसका अस्तित्व

योगी आदित्यनाथ से जब ये सवाल पूंछा गया कि क्या योगी आदित्यनाथ अखंड भारत
कि बात कर रहे है तो उन्होंने ने बिना हिचकिचाए जवाब देते हुए कहा कि यह तो सच्चाई है आज
नहीं तो कल ये एक दिन होकर ही रहेगा. यह बातें यूपी में संपन्न हुई इन्वेस्टर(Investor Summit) के बाद एक इंटरव्यू में योगी ने कही.

ALSO READ: जानिए क्यों बागेश्वर धाम के महाराज ने शुरू करी यात्रा, वीडियो में किया खुलासा

बातों-बातों में अखिलेश यादव को बनाया निशाना

उत्तरप्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने यूपी को गुंडागर्दी और तुष्टिकरण
के अलावा कुछ नहीं दिया है. हमारे कार्यकाल से पहले यूपी में हर तीसरे दिन दंगे होते
रहते थे लेकिन अब आप खुद फर्क देख सकते हैं आज ऐसा दुआर आ गया है कि विदेशी कंपनियां
भी अब उत्तरप्रदेश में इन्वेस्ट करना चाह रहीं हैं. हमने भूमाफियों से जमीने छीनी और
जरूरतमंदों को दी है. अब अखिलेश यादव के पास बोलने के लिए क्या रह गया है जिनके गुंडे सरकारी दफ्तरों में जाकर गुंडागर्दी करते थे और अधिकारियों को धमकाते थे.

 

भारत जोड़ो यात्रा पर कसा तंज

अब जब विपक्षी अखिलेश को आड़े हाथों ले ही लिया था तो उसमे राहुल गांधी उसमे रह जाएं ये तो राहुल के लिए अपमान कि बात होगी. इसी क्रम में योगी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी प्रहार किए. उन्‍होंने कहा कि जिसके पास खाली समय है, वह जरूर यात्रा करे. यात्रा करना तो भारत की प्राचीन परंपरा है. लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्‍मणनगरी करने के नाम पर योगी ने कहा कि जब भी करेंगे पूरे धूमधाम के साथ करेंगे।लखनऊ नाम भी काफी प्राचीन है. 

ALSO READ: चार महीने से सिर्फ टी शर्ट में यात्रा करने के बाद राहुल गांधी ने पहना जैकेट

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds