Trending

रिलीज़ हुआ सलमान की फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का पहला रोमांटिक सॉन्ग, लेकिन फैन्स ने ले लिए उनके डांस स्टेप्स के मजे

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 Feb 2023, 12:00 AM | Updated: 13 Feb 2023, 12:00 AM

सलमान खान की फिल्म का रोमांटिक सॉन्ग हुआ रिलीज

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) जल्द ही बड़े परदे पर रिलीज़ होने वाली है लेकिन इससे पहले इस फिल्म का पहला गाना रिलीज़ हुआ है लेकिन  इस गाने को लेकर सलमान खान के फैन्स ने उनके मजे ले लिए हैं. 

Also Read- नोरा के साथ अक्षय का डांस देख चकराया फैंस का दिमाग, पत्नी ट्विंकल खन्ना से कर दी शिकायत.

वैलेंटाइन के मौके पर हुआ गाना रिलीज़ 

वैलेंटाइन के मौके पर सलमान खान ने अपने फैंस को तोहफा देते हुए किसी का भाई किसी की जान फिल्म का  रोमांटिक सॉन्ग रिलीज़ किया है.  इस गाने में सलमान फिल्म की लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के साथ नजर आएंगे और इस गाने का टाइटल नैयो लगदा है . ये गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है और कुछ ही देर में गाने को लाखों व्यूज मिल गए हैं. इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है और गाने के लिरिक्स शब्बीर अहमद ने लिखे हैं. वहीं कमाल खान और पलक मुच्छल ने इसमें अपनी आवाज दी है. 

गाने के डांस पर लोगों ने लिए मजे

इस गाने के रिलीज़ होने के बाद जहाँ सलमान खान के फैन्स इस गाने को पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों को इस गाने में सलमान का डांस पसंद नहीं आया है. एक यूजर ने कहा कि सलमान इस गाने में किस तरह का डांस कर रहे हैं ये समझ नहीं आ रहा है तो वहीं एक यूजर ने ये भी कहा कि  इस गाने में सलमान पिटी कर रहे हैं लेकिन इन सबके बावजूद सलमान खान के इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है. 

इस दिन होगी फिल्म रिलीज

किसी का भाई किसी की जान फिल्म सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी है. फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान खान और पूजा के अलावा वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर नजर आने वाले हैं. फिल्म ईद 2023 (Eid 2023) पर रिलीज होगी.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds