BIGG BOSS 16: शो से बाहर आने के बाद टीना ने मचाया बवाल, फराह खान, बिग बॉस के मेकर्स और शो के कंटेस्टेंट्स पर लगाए ये गंभीर आरोप

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 Jan 2023, 12:00 AM | Updated: 30 Jan 2023, 12:00 AM

शो से बाहर होते ही टीना ने बिग बॉस शो को लेकर किए बड़े खुलासे 

हर समय चर्चा में रहने वाला छोटे परदे का बिग बॉस शो (Bigg Boss-16) इस बार फिर से चर्चा में बना हुआ है और ये चर्चा इस शो की कंटेस्टेंट टीना (Tina Dutta) को लेकर है. दरअसल, इस शो के फिनाले में महज कुछ ही समय बचा है लेकिन इस शो के फिनाले से पहले ‘उतरन’ नाटक की बहू टीना दत्ता शो से बाहर हो गयी हैं. वहीं शो से बाहर आने के बाद उन्होंने बिग बॉस शो पर कई सारे आरोप लगाये हैं.

Also Read- Big Boss 16: प्रियंका और अर्चना पर लगा हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप, सूर्यदेव को दिया था अर्घ्य.

बिग बॉस में कैसा रहा टीना का सफ़र  

बिग बॉस सीजन-16 (Big Boss Season-16) में टीना का सभी शो के कंटेस्टेंट प्यार के साथ-साथ लड़ाई झगड़े देखने को मिला. इसी बीच टीना दत्ता और शालीन भनोट (Shaleen Bhanot) के बीच एक प्यार का रिश्ता बनता हुआ भी नजर आया. जहां इन दोनों के रिश्ते को एक सच्चा रिश्ता माना जा रहा था वहां शो के दौरान इन दोनों को लेकर कई ऐसे खुलासे हुए कि इन दोनों के बीच दूरियां आ गई और अब हाल ही में टीना शो से बहार हो गयी. वहीं इस बीच टीना दत्ता ने बिग बॉस के मेकर्स पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. इसके अलावा निमृत कौर (Nimrit Kaur) और शालीन को लेकर भी कई सारे खुलासे किए हैं.BIGG BOSS 16: शो से बाहर आने के बाद टीना ने मचाया बवाल, फराह खान, बिग बॉस के मेकर्स और शो के कंटेस्टेंट्स पर लगाए ये गंभीर आरोप — Nedrick News

टीना ने फराह खान पर लगाए आरोप

ग्रैंड फिनाले से 15 दिन पहले टीना दत्ता शो से बाहर हो चुकी और उन्होंने शो से बाहर आने के बाद बिग बॉस के मेकर्स (bigg boss Makers) पर भी गंभीर आरोप लगाए. रिपोर्ट की अनुसार, एविक्शन से पहले होस्ट फरान खान ने टीना दत्ता को खरी-खोटी सुनाई थी और कहा था कि, वह पूरे सीजन सबको यूज करती रही हैं. इसके अलावा घर की असली मास्टरमाइंड भी टीना दत्ता ही है. जिसके बाद टीना दत्ता ने शो से बाहर होने के बाद फराह खान (farah khan) पर अपनी सारी भड़ास निकाली. टीना दत्ता ने कहा कि “यह सब मंडली के फेवर के लिए था और मुझे फराह मैम से ऐसी उम्मीद बिल्कुल भी नहीं थी. हर वीकेंड का वार पर डांट पड़ती थी, जिसके बाद वह सदमे में आ गई थी.”

BIGG BOSS 16: शो से बाहर आने के बाद टीना ने मचाया बवाल, फराह खान, बिग बॉस के मेकर्स और शो के कंटेस्टेंट्स पर लगाए ये गंभीर आरोप — Nedrick News

तीन के साथ हुआ है पक्षपात

इसी के साथ एक्ट्रेस ने ये कहा कि “वह इतनी दहशत में थी कि अपना गेम खेल भी नहीं पा रही थी. बिग बॉस भी मंडली की तरफ ही थे और उनके साथ काफी पक्षपात हुआ है. निमृत कौर को सब कुछ प्लेट में सजाकर मिला. उसे पहले टिकट टू फिनाले दिया गया और फिर नॉमिनेशन से भी बचा लिया गया. बिग बॉस में हर टास्क इतनी चालाकी से रखा गया कि हम कभी निमृत से टिकट टू फिनाले छीन ही नहीं सकते थे. आपसी सहमति कभी बनती ही नहीं थी क्योंकि वही लोग संख्या में ज्यादा थे तो जीतते भी वही थे.” इसके बाद टीना दत्ता ने शालीन भनोट पर उनकी इमेज खराब करने का भी आरोप लगाया. टीना ने कहा कि वह कभी भी शालीन से मिलना पसंद नहीं करेंगी.

Also Read- सलमान खान ने इशारों-इशारों में किया बिग बॉस सीजन-16 के विनर के नाम का खुलासा.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds