नहीं रहे हॉलीवुड के एक्टर स्टीफन बॉस, खुद को गोली मारकर करी आत्महत्या

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 Dec 2022, 12:00 AM | Updated: 15 Dec 2022, 12:00 AM

होटल के कमरे में मिला हॉलीवुड एक्टर स्टीफन बॉस का शव

अमेरिकी फ्रीस्टाइल हिप-हॉप डांसर, कोरियोग्राफर और एक्टर स्टीफन लॉरेल ‘ट्विच’ बॉस (Stephen Laurel “tWitch” Boss) का निधन हो गया है. है. मंगलवार को 40 साल के स्टीफन बॉस की पत्नी एलीसन होल्कर बॉस (Allison Holker Boss) ने उनकी मौत की पुष्टि की है.

Also Read-ब्यूटी क्वीन्स ने अपने प्यार को दिया नया नाम, दो साल तक डेट करने के बाद रचाई शादी.

स्टीफन बॉस ने करी आत्महत्या

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टीफन बॉस ने आत्महत्या करी है उनका शव एक होटल के कमरे में मिला है. पुलिस को बॉस की लाश लॉस एंजिलिस के एक होटल के कमरे में मिली है. वहीं स्टीफन बॉस की पत्नी एलिसन हॉकर का कहना है कि बॉस बिना अपनी कार लिए घर से निकले थे, जो कि एक अजीब बात थी, क्योंकि बॉस अपनी गाड़ी के बिना कभी भी कहीं नहीं जाते थे.

गोली मारकर अपनी जिंदगी करी खत्म

रिपोर्ट्स में ऐसा भी बताया जा रहा है कि स्टीफन बॉस ने खुद को गोली मारकर अपनी जिंदगी खत्म की है. हालांकि उन्होंने आत्महत्या जैसा ये बड़ा कदम क्यों उठाया, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

स्टीफन की मौत पर उनकी पत्नी ने दिया बयान

स्टीफन लॉरेल की पत्नी एलीसन होल्कर बॉस ने कहा, ‘मुझे बेहद भारी मन से बताना पड़ रहा है कि मेरे पति स्टीफन हमें छोड़कर चले गए हैं. वो परिवार, दोस्तों और समुदाय को सबसे ऊपर महत्व देते थे, और प्यार के साथ नेतृत्व करना उनके लिए सब कुछ था. वह हमारे परिवार की रीढ़, सबसे अच्छे पति और पिता और अपने प्रशंसकों के लिए प्रेरणा थे. मुझे यकीन है कि ऐसा कोई दिन नहीं होगा जब हम उनकी स्मृति का सम्मान नहीं करेंगे.’ इसी के साथ एलिसन ने आगे कहा, ‘स्टीफन, हम तुमसे प्यार करते हैं, हम तुम्हें याद करते हैं.’

ऐसे शुरू किया था करियर

TMZ के अनुसार, स्टीफन ने 2014 में एलेन के शो में डीजे करना शुरू किया था. मई 2022 में शो खत्म होने तक वो शो के साथ थे. वो 2020 में शो में एक executive producer बन गए थे. इसके अलावा स्टीफन ने स्टेप अप मूवी फ्रैंचाइज़ी में जेसन की भूमिका निभाई, और वह मैजिक माइक XXL में भी नजर आए थे. वहीं स्टीफन ने कई रियलिटी शो को होस्ट भी किया था. खासकर उन्होंने और एलीसन ने डिज्नी + पर एक साथ ‘डिज्नी फेयरी टेल वेडिंग्स’ (Disney’s Fairy Tale Weddings) की मेजबानी भी करी थी.  

Also Read- जानिए क्यों भारत के इस राज्य में नहीं रिलीज होगी Avatar 2.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds