Bharat Tiwari: बिहार के भोजपुर जिले से एक बार फिर भरत भूषण तिवारी कथित एनकाउंटर मामला गरमा गया है। बेटे की मौत के पांच महीने बाद भी न्याय न मिलने से आहत उनकी मां आशा देवी ने आज, 27 नवंबर 2026 से अपने परिवार के साथ आमरण अनशन पर बैठने का ऐलान किया है।
बिलौटी गांव में शुरू हो रहे इस आंदोलन के जरिए पीड़ित परिवार दोषी पुलिसकर्मियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। तो चलिए इस लेख के जरिए विस्तार से जानते हैं कि पूरा मामला क्या है और परिवार की प्रमुख मांगें क्या हैं।
और पढ़ें: महज़ कुछ सौ वोटों से तय होगी Manipur की सरकार! जानिए क्या है इन 22 कांटे की सीटों का असली समीकरण
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पूरा विवाद 17 जून 2026 को शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव में हुई एक कथित पुलिस मुठभेड़ से जुड़ा है, जिसमें 28 वर्षीय भरत भूषण तिवारी (Bharat Tiwari) की मौत हो गई थी। परिवार का आरोप है कि यह एक फर्जी एनकाउंटर था और भरत को समर्पण करने के बाद भी गोली मारी गई।
क्यों शुरू हुआ आमरण अनशन? (Bharat Tiwari encounter case)
घटना के पांच महीने (164 दिन) से अधिक समय बीत जाने के बावजूद ठोस कार्रवाई और न्याय न मिलने से परिवार नाराज है। रिपोर्ट के अनुसार, आशा देवी ने सरकार को 26 नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया था, जिसके पूरा होने के बाद आज बिलौटी गांव स्थित उनके आवास पर अनशन शुरू किया जा रहा है। इस आंदोलन में उनके साथ भरत के भाई चंदन तिवारी, भाभी सुमन देवी और अन्य परिजन भी शामिल हैं।
बिहार के भोजपुर स्थित बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी को करीब 6 महीने बाद भी न्याय न मिलने पर उनके माता-पिता और परिजन 27 नवंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. मां आशा देवी ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए स्पष्ट कहा है कि जब तक मामले में शामिल सभी दोषी पुलिस अधिकारियों की गिरफ्तारी और दोषियों को सख्त सजा नहीं मिलती, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा…
#JusticeForBharatTiwari #Bhojpur #BiharNews #BharatTiwari #HungerStrike #BiharGovernment #Nedricknews— Nedrick News (@nedricknews) November 27, 2026
क्या हैं परिजनों की प्रमुख मांगें?
पीड़ित परिवार ने प्रशासन और सरकार के सामने अपनी प्रमुख मांगें रखी हैं:
• तत्काल गिरफ्तारी: प्राथमिकी (FIR) में नामजद सभी दोषी पुलिसकर्मियों और अन्य आरोपितों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो (परिजनों के अनुसार अब तक केवल एसटीएफ के एक सिपाही की ही गिरफ्तारी हुई है)।
• निष्पक्ष जांच: पूरे मामले की SIT या उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
• सरकारी आश्वासन की पूर्ति: सरकार द्वारा पूर्व में किए गए न्याय, उचित मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के आश्वासनों को जल्द पूरा किया जाए।
पहले भी स्थगित हुआ था आंदोलन
गौरतलब है कि इससे पहले जुलाई 2026 में भी आशा देवी ने आमरण अनशन की घोषणा की थी, लेकिन उस समय उनकी तबीयत बिगड़ने और प्रशासन द्वारा न्यायिक जांच शुरू होने का आश्वासन दिए जाने के बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया गया था।













































