हरिद्वार का सिख धर्म से क्या है नाता? जानिए यहां के 5 प्रमुख गुरुद्वारों का धार्मिक महत्व – Gurdwaras in Haridwar

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Gurdwaras in Haridwar: भारत का उत्तराखंड सिख धर्म के फलने फूलने के लिए और दसवे गुरु साहिब गुरु गोबिंद सिंह की तपस्थली बन कर सिक्खी की लौ को और तेज करने के लिए भी जाना जाता है। वैसे तो उत्तराखंड देवभूमि है लेकिन इसी उत्तराखंड से सिखों का भी गहरा नाता है। पहले गुरु साहिब के यहां आने से लेकर दसवे गुरु के तप करने की कहानी.. उत्तराखंड की पवित्र भूमि ने सब कुछ देखा है। लेकिन उत्तराखंड का हरिद्वार एक ऐसा स्थान है। जहां न केवल गुरु साहिब ने अँधविश्वास से ऊपर उठकर भक्ति औऱ मानवता को सर्वोपरि बताया था। बल्कि उनके सम्मान में यहां कई गुरुद्वारे भी मौजूद है। अपने इस लेख में हम हरिद्वार में मौजूद 5 प्रमुख गुरुद्वारो के बारे में जानेंगे।

गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा साहिब – Guru Nanak Darbar Gurdwara Sahib

गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थिति है गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा साहिब। जो कि भेल टाउनशिप इलाके में बनाया गया है। पहले गुरुसाहिब के आगमन के सम्मान में इस गुरुद्वारे का निर्माण कराया गया, लेकिन गुरुद्वारे से ज्यादा ये गुरु नानक अकेडमी के लिए जाना जाता है. जहां साल 1979 में भेल सिख संगतो ने सिख समुदाय के अच्छी शिक्षा का बंदोबस्त करने के लिए गुरुद्वारे के पास ही अकेडमी खोली। ये सुबह 4 बजे खुलता है औऱ राज 9 बजे बंद हो जाता है।

तप स्थान गुरु अमरदास जी महाराज – Tapa place Guru Amardas Ji Maharaj

गुरुद्वारा सती घाट, कनखल, हरिद्वार- तीसरे सिख गुरु गुरु अमरदास जी के आगमन का और गंगा किनारे कनखल के सती घाट पर तप करने की कहानी कहता है गुरुद्वारा तप स्थान गुरु अमरदास जी महाराज। गुरु अमरदास एक ऐसे गुरु हुए जिन्होंने 61 साल की उम्र में अपने जीवन का लक्ष्य समझा औऱ 72 साल की उम्र में  गुरुगद्दी का हक पाया था। वो 22 बार हरिद्वारा आये थे.. 21 बार गुरु बनने , पहले और 1 बार गुरु गद्दी पाने के बाद। इस गुरुद्वारो को पटियाला रियासत की धरोहको से बनाया गया है, ये रोजाना सुबह 5 बजे खुलता है औऱ रात को 9 बजे बंद होता हौ। तीसरे गुरु ने कई ऐसी कुरितियो का अंत किया था जो समाज में महिला और पुरुषो की बराबरी को नकारते है।

माता गुरु बख्श कौर धाम – Mata Guru Bakhsh Kaur Dham

मोतीचूर रेंज, हरिद्वार- साल 2008 में बनाया गया एक गुरुद्वारा, जो कि तीसरे गुरु अमर जी की मां था। उन्हें माता लख्मी भी कहा जाता है। उनके ही सम्मान में गुरुद्वारा माता गुरु बख्श कौर धाम का निर्माण कराया गया था। ये रोजाना सुबह 6 बजे खुलता है और रात क 9 बजे बंद जाता है।

गुरुद्वारा ज्ञान गोदरी – Gurudwara Gyan Godri

हरिद्वार- 1504 में जब पहले गुरु गुरु नानक देव जी अपनी पहली उदासी की यात्रा पर थे तब वो हरिद्वारा के हर की पैड़ी क्षेत्र में आये थे। यहां उन्होंने लोगो को सूर्य को जल अर्पित कर साधना करते देखा तो गुरु साहिब ने लोगो को समझाया कि ये केवल अंधविश्वास मात्र है.. यहां गुरुसाहिब ने बताया कि इस भक्ति से बड़ी भक्ति है मानवता की सेवा। लोगो को मानवता की सेवा का ज्ञान देने वाले जिस स्थान पर गुरु साहिब बैठे थे, यहीं पर गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी बनाया गया है। हर की पौड़ी के लंधौरा हाउस इलाके में 1975 तक गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब की एक छोटी सी इमारत यहां हुआ करती थी, लेकिन 1966 के कुंभ मेले में यहां हुई भगदड़ में बड़ा जान माल का नुकसान हुआ इसलिए इस इलाके को चौड़ा करने के नाम पर गुरुद्वारा डिम़ॉलिश कर दिया गया। अब यहां ‘द भारत स्काउट्स एंड गाइड्स’का ऑफिर है, लेकिन संगते अब की इसके आसपास जमा होती है.,. और पास में ही छोटी सी इमारत बना दी गई है। जहां संगते सिर झुकाने पहुंचती है। ये गुरुद्वारा 24 घंटे खुला रहता है।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा – Gurdwara Sri Guru Singh Sabha

हरिद्वार का पांचवा गुरुद्वारा है गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा.. जो कि शिखुपुर इलाके में है। 24 घंटे खुला रहने वाला ये गुरुद्वासा असल में सिंह सभा आंदोलन को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया था। ताकि सिखों का सिख धर्म से छोड़कर दूसरे धर्म का तरफ रूख को रोका जा सकें। यहां बाकि गुरुद्वारो की ही तरह लंगर का आयोजन, पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश और भजन कार्तन होते है। सिखो के लिए ये गुरुद्वारा काफी अहम है।

 

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds