Gurudwara Mal Akhara Sahib: सिख धर्म में धार्मिक मान्यताओं के अलावा अगर किसी और चीज को सबसे ज्यादा वैल्यू दी जाती है तो वो है बेहतर, ताकतवर और स्वास्थ्य शरीर… खुल कर खाना..सादा खाना… और जमीन से रहने की सीख ही सिख अनुयायियों को बाकियो से ताकतवर और स्वस्थ्य रखती है। इसी शारीरिक फिटनेस और स्वास्थ्य शरीर रखने की प्रेरणा को बढ़ावा देने के लिए दूसरे गुरु गुरु अंगद देव जी ने कुश्ती के मुकाबले शुरु करवाये.. ताकि सिख संगतो को अपनी ताकत का अहसास होता रहे.. पंजाबी में कुश्ती को मल युद्ध कहा जाता है.. और गुरु साहिब द्वारा पहली बार मल युद्ध की शुरुआत करवाने के लिए सम्मान में ही स्थापित किया गया है गुरुद्वारा मल अखाड़ा साहिब, खडूर साहिब.. अपने इस वीडियो में हम इसी गुरुद्वारे के बारे में जानेंगे.. जो सिखो को शारीरिक रूप से ताकतवर होने की प्रेरणा देता है।
गुरु अंगद देव जी ने क्यों शुरू करवाया था मल युद्ध?
पंजाब के ऐतिहासिक शहर तारणतारण के खडूर साहिब में मौजूद है एक ऐतिहासिक गुरुद्वारा मल अखाड़ा साहिब। खडूर साहिब वहीं स्थान है, जहां सिखो के दूसरे गुरु अंगद देव अपने परिवार के साथ रहा करते थे.. और जिस स्थान पर ये गुरुद्वारा है, वहां गुरु साहिब ने बाबा बुड्ढा जी के कहने पर पहली बार संगतो के सामने वचन किया था। इसी स्थान पर गुरु साहिब ने पुरानी पंजाबी वर्णमाला को पुनर्गठित करके उसे एक सरल रूप देकर उसे गुरमुखी का रूप दिया था। गुरु साहिब पहले वो गुरु हुए जिन्होंने बच्चो की शिक्षा के लिए अपने घर पर पास की स्कूल खोला, ताकि बच्चों को गुरमुखी का ज्ञान हो सकें। गुरु साहिब चाहते थे कि बच्चे पढ़ने लिखने के साथ साथ शारीरिक रूप से भी मजबूत बनें.. इसलिए उन्होंने स्कूल के पास मल अखाड़ा शुरु किया। जहां बच्चों को कुश्ती सिखाई जाती थी।
पहले गुरु गुरु नानक देव जी की वाणियों का संग्रहण
बच्चो की शिक्षा और स्वास्थ्य में कभी कोई ढिलाई न हो, इसलिए गुरु साहिब की पत्नी और माता माता खीवी जी अपने हाथो से लंगर बनाया करती थी। तरणतारण जिला हमेशा से ही सिखो के लिए बेहद अहम औऱ पवित्र शहर है। दूसरे गुरु के जीवन से जुड़े कई ऐसे वृतांत यहां मौजूद है जिसने सिख धर्म को एक मजबूत धर्म बनाने के लिए कई ठोस कदम उठाए थे। यहीं पहली बार निस्वार्थ भाव से माता खीवी जी द्वारा खीर परोसी गई.. जिसने सिखों के बीच निस्वार्थ सेवा की भावना का प्रकाश किया था। यहीं गुरु साहिब ने पहले गुरु गुरु नानक देव जी की वाणियों का संग्रहण किया था। और तीसरे गुरु अमर दास ने गुरु गद्दा पाने से पहले 12 साल तक इसी स्थान पर दूसरे गुरु साहिब की सेवा की थी। ऐतिहासिक रूप से ये गुरुद्वारा और ये स्थान बेहद अहम है।
गुरुद्वारा मल अखाड़ा साहिब का इतिहास
दूसरे गुरू के सम्मान में य़े स्थान तब से ही पूजनीय हो गया था.. संगते यहां आती औऱ मत्था टेकने लगी। जो आगे भी जारी रहा। लेकिन शेर ए पंजाब महाराजा रंजीत सिंह ने यहां एक एतिहासिक गुरुद्वारे का निर्माण कराया था। गुरुद्वारा मल अखाड़ा साहिब की बनावट पारंपरिक सिख वास्तुकला से बनाया गया है। सफेद संगमरमर से बना ये गुरुद्वारा अपने स्वर्णिम गुंबद के लिए जाना जाता है। एक खुला और बड़ा दिवान हॉल.. जिसकी दीवारों पर सिक्खी नक्काशी साफ दिखाई देती है। गुरुद्वारे के प्रांगण में ही मौजूद है एक बड़ा का अखाड़ा.. जहां खुद दूसरे गुरु बच्चों से मल युद्ध करवाया करते थे। यहां आज भी सिखों के पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जाता है। जैसा कि गुरु साहिब कहते थे कि एक स्वास्थ्य शरीर ही स्वस्थ्य मन और पवित्र भक्ति को आगे बढ़ा सकता है।
ये गुरुद्वारा रोजाना सुबह 3 बजे खुलता है औऱ रात को 9 बजे बंद हो जाता है। हर साल अक्टूबर में दूसरे गुरुसाहिब के गुरु गद्दी पर बैठने के जयंति के उपलक्ष्य में 3 दिनो का उत्सव किया जाता है… जिसमें कुश्ती दंगल, गतका और कबड्डी का आयोजन किया जाता है, ताकि लोगो को अपनी ताकत दिखाने का मौका मिले। वहीं गुरु साहिब के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन किया जाता है। जहां लाखों लोग गुरु साहिब की अरदास करने आते है। गुरुद्वारा मल अखाड़ा साहिब उसी मैदान को प्रदर्शित करता है जिसमें मल युद्ध किया जाता था। औऱ गुरु साहिब की याद में ही इस गुरुद्वारे का नाम गुरुद्लारा मल अखाड़ा साहिब पड़ा था।













































