पाकिस्तान में आज भी मौजूद हैं सिख धर्म की जड़ें, जानिए 5 ऐतिहासिक गुरुद्वारों का इतिहास – Gurudwaras in Pakistan

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Gurudwaras in Pakistan: अगर आपसे पूछे कि सिख धर्म की शुरुआत कहां से हुई तो ज्यादातर लोगो को लगता होगा कि पंजाब से.. ये जवाब काफी हद तक सही भी है.. लेकिन जिस पंजाब में सिख  धर्म की शुरुआत हुई थी.. वो भारत का पंजाब नहीं बल्कि पाकिस्तान का पंजाब है.. भले ही पाकिस्तान एक इस्लामिक देश बन गया है लेकिन आज भी वहां सिख धरोहर की यादें उनकी स्मृति, उनसे जुड़े गुरुद्वारे मौजूद है। अपने इस लेख में हम पाकिस्तान के 5 गुरुद्वारों के बारें जानेंगे.. जो तमाम विरोधो औऱ विवादो के बाद भी अपनी संस्कृति और परंपरा को बनायें रखे हुए है।

गुरुद्वारा रोड़ी साहिब – Gurdwara Rori Sahib

गुंजरावाला के ऐमनाबाद में मौजूद ऐतिहासिक गुरुद्वारा रोड़ी साहिब गुरु साहिब की उस तपस्या को समर्पित है, जब गुरु साहिब ने मुगल हमले के दौरान रोड़ी पत्थरो के ढेर पर बैठकर तपस्या की थी। बाबर ने इस शहर को तबाह कर दिया था औऱ गुरु साहिब समेत संगतो को बंदी बना लिया था.. इसी स्थान पर गुरुसाहिब ने बाबार के अत्याचारो के बारे में बताते हुए बाबर बाणी कही थी। लाल पत्थरो से बना ये गुरुद्वारा महाराजा रणजीत सिंह ने बनवाया था। हर साल वैशाखी औऱ गुरु पर्व पर मेला लगता है।

गुरुद्वारा श्री कियारा साहिब – Gurudwara Shri Kiara Sahib

पहले गुरु के जन्मस्थान नानकाना साहिब में मौजूद गुरुद्वारा श्री कियारा साहिब गुरुसाहिब के बचपन की स्मृति में बनाया गया है। क्यारा जिसका मतलब है जमीन का टुकड़ा..कहते है कि गुरुसाहिब मवेशी चराने जाते तो उन्हें खुला छोड़ कर ध्यान करने बैठ जाते.. जिसके कारण एक बाद एक किसान के हरे भरे खेतो को वो खा गए.. जिससे नाराज किसान ने राय बुलर से शिकायत कर दी.. लेकिन जब वो लोग खेतो में पहुंचे तो फसले पहले की ही तरह लहलहा रही थी.. जिससे उन्हें गुरु साहिब की आध्यात्मिक शक्ति का अहसास हुआ और वो खेत गुरु साहिब को समर्पित करते हुए क्यारा साहिब कहा जाने लगा। 1930 में संत गुरमुख सिंह सेवावाले ने इसका जीर्णोधार किया था। ये गुरुद्वारा पीले और सफेद रंग के पत्थरो से बना है.. हालांकि बंटवारे के बाद यहां रेगुलर प्रकाश नहीं होता. लेकिन सिख पर्व त्योहारों में उसे संगतो के लिए खोला जाता है।

गुरुद्वारा सच्चा सौदा – Gurudwara Saccha Sauda

कभी चूहड़काना के नाम से फेमस फारूखाबाद में स्थित है गुरुद्वारा सच्चा सौदा। जो कि पहले गुरु साहिब के संगत सेवा की भावना का साक्षी है.. कहते है कि गुरु साहिब के पिता ने उन्हें 20 रूपय देकर व्यापार करने भेजा था, लेकिन इस स्थान पर पहुंच गुरु साहिब ने भूखे साधुओ को खाना खिला दिया.. जब गुरु साहिब खाली हाथ घर पहुंचे तो उनके पिता नाराज हो गए.. जिसपर गुरु साहिब ने कहा था भूखो को भोजन कराना ही सच्चा सौदा है। महाराजा रणजीत सिंह जी ने ही 100 एकड़ जमीन दान कर यहां गुरुद्वारा सच्चा सौदा का निर्माण कराया था। जो कि किलेनुमा 3 मंजिला इमारत है। यहां एक बड़ा का सरोवर है, औऱ एक ब़ड़ा लंगर हॉल भी है।

गुरूद्वारा बाबे दे बेर – Gurudwara Babe De Ber

सियालकोट का ऐतिहासिर गुरुद्वारा बाबे दे बेर, पहले गुरु गुरु नानक देव जी को समर्पित है। जिन्हें गुरुद्वारा बेरी साहिब भी कहा जाता है। जब उन्होंने सूफी संत पीर हमजा जो कि सियालकोट को श्राप देने के लिए तप कर रहे थे, सियालकोट के लोगो ने गुरु साहिब ने संत को रोकने की गुजारिश की.. तब उन्होंने उन्हें संदेश भेज कर बुलवाया.. संत को गुरु साहिब ने समझाया.. कि एक व्यक्ति की गलती की सजा पूरे मानव समाज को नहीं मिलनी चाहिए। जिस बेरी के पेड़ के नीचे बैठकर गुरु साहिब ने सियालकोट को बचाया था, वो अब भी वहां मौजूद है.. जहां नत्था सिंह ने गुरुद्वारे का निर्माण कराया.. वहीं बगीचा और तालाब बनवाये गए। हालांकि 1947 में बंटवारे के बाद ये बुरी स्थिति में थे लेकिन सिख संगतो के आग्र पर 2010 में इसका जीर्णोधार शुरु हुआ और सिख संगतो के लिए खोल दिया गया। ये पीले और सफेद रंग की इमारत है, जिसमें मेहराबदार दरवाजे औऱ खिड़किया है। इसके अंदर पीर से मुलाकात और लोगो को ज्ञान देने से जुड़े भित्तिचित्र मौजूद है।

गुरूद्वारा गुरू राम दास जी – Gurudwara Guru Ram Das Ji

सिखों के चौथे गुरु और अमृतसर शहर को बसाने वाले गुरु रामदास की जी स्मृति में बनाया गया लाहौर का ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु राम दास जी। जिसे गुरुद्वारा चूना मंडी भी कहा जाता है। इस स्थान पर साल 1534 में चौथे गुरु का जन्म हुआ था और यहीं बचपन के 7 साल बीताये थे। यहां गुरुद्वारे का निर्माण महाराजा रणजीत सिंह ने अपने राजकुमार कुंवर खड़क सिंह के जन्म के बाद महारानी दातार कौर के आग्रह पर जमीन खरीद कर करवाया था। कहते है कि सिंह सभा लहर की शुरुआत भी इसी गुरुद्वारे से हुई थी। सफेद संगमरमर से बनी ये इमारत अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की तरह बनाई गई है। ये है पाकिस्तान के फेमस सिख गुरुद्वारे.. जो आज भी सिखी की लौ को जलायें हुए है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds