Gurudwara Chheharta Sahib: अमृतसर से पश्चिम की तरफ पाकिस्तान सीमा की तरफ जाने वाले करीब 7 किलोमीटर दूर ग्रांड ट्रंक रोड पर एक छोटा सा शहर है छेरहटा साहिब। जिसमें सिखो के पांचवे गुरु गुरु अर्जन देव जी ने बसाया था। जहां गुरु साहिब ने एक विशाल कुएं का निर्माण कराया था.. जिसे चलाने के लिए 6 फारसी पहियो के सहारे की जरूरत थी। 6 के कारण इसे छे और पहिए को फारसी में हर्ट कहा जाता है, इस कारण इस छोटे से शहर का नाम छेहर्टा पड़ा। जो धीरे धीरे छेरहटा हो गया। ये ही शहर छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का जन्म स्थान भी है। गुरु साहिब द्वारा इस शहर को बसाये जाने के सम्मान में य़हां एक ऐतिहासिक गुरूद्वारा गुरुद्वारा छेहरटा साहिब भी बनवाया गया है.. जो सिख संगतो के लिए बेहद अहम गुरुद्वारों में से एक है.. जहां दो दो गुरुओ की याद है.. अपने इस लेख में हम गुरुद्वारा छेहरटा साहिब के बारे में जानेंगे।
Gurudwara Chheharta Sahib का इतिहास
1599 के आसपास इस स्थान के कुछ ही दूरी पर वड़ाली में छठे गुरु साहिब के जन्म की खुशी में पांचवे गुरु साहिब ने छेरहर्टा इलाके में संगतो से मुलाकात की.. यहां उन्हें पता चला कि स्थानिय लोगो को यहां पानी की काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बेटे के जन्म की खुशी में और संगतों के दुख को दूर करने के लिए उन्होंने एक बहुत चौड़ा और गहरा कुआं खोदने का काम शुरु करवाया.. इसे चलाने के लिए 6 पहियों को लगाया गया.. जो कि फारसी पहिए थे.. 6 फारसी पहिए के कारण ही इसे छेरहटा कहा गया।
गुरूद्वारे के दीवान हॉल पर कमल का गुंबद
जिस स्थान पर ये कुआं बनवाया गया उसके ही कुछ दूरी पर गुरुद्वारा बनवाया गया। जिसे गुरुद्वारा छेरहटा साहिब कहा गया। ये गुरुद्वारा करीब 6 एकड़ में फैला हुआ है। जिनके परिसर में ही विशाल कुआं है.. हालांकि इस कुएं को सुरक्षित रखने के लिए इसे ढक दिया गया है, लेकिन परिसर में मौजूद तालाब में इसी कुएं से पानी जाता है। वहीं दीवान हॉल पर कमल का गुंबद और सोने की परत वाला शिखर बनाया गया है। ये गुरुद्वारा सातों दिन 24 घंटे खुला रहता है। जिसका प्रबंधन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी करती है।
छठे गुरु के जन्म की खुशी में बनवाया कुआं
बसंत ऋतु में वंसत पंचमी के दिन एक भव्य मेले का आयोजन होता है.. जहां पंजाब के अलावा अलग अलग स्थानो से संगते आती है.. यहां एक बहुत विशाल पतंग बाजी का आयोजन होता है.. संगतो पीली पगड़ी पहन कर वसंत का स्वागत करती है.. और पतंगे उठाकर गुरु साहिब के सामने मत्था टेक कर आशीर्वाद लेते है। वहीं हर महीने शुक्ल पक्ष को पंचमी सभा होती है। वहीं 24 घंटे यहां लंगर होता रहता है। यहां आने वाली संगतो का मानना है कि इस पवित्र कुएं को गुरु साहिब का आर्शीवाद प्राप्त है.. जिस तरह से छठे गुरु के जन्म की खुशी में ये कुआं बनवाया गया था.. वैसे ही अगर किसी महिला की संतान नहीं है तो वो बारह पंचमी तक इस कुएं के पानी से श्रद्धा से स्नान करती है, उनकी गोद भर जाती है।
उन्हें संतान की प्राप्ति होती है। वहीं लंबी बिमारियों से जूझ रहे लोगो को भी यहां स्नान करके बिमारियों के राहत मिलती है। अमृतसर से इस स्थान पर बस या टैक्सी से आसानी से जाया जा सकता है। यहां मौजूद करीब 25 मीटर के दो निशान साहिब गुरुद्वारे की भव्यता को प्रदर्शित करते है। ये गुरुद्वारा पांचवे गुरु के आध्यात्मिक ज्ञान औऱ उनके खुशी का प्रतीक है।













































