दुख हरने वाला पावन धाम, पटियाला के Gurudwara Sri Dukhnivaran Sahib की अद्भुत कहानी

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Gurudwara Sri Dukhnivaran Sahib: जनवरी 1672 की बात है.. पंजाब के पटियाला के लेहल के भागराम नाम के एक गांव में एक अजीब सी महामारी फैल गई थी, लोग बहुत तेजी से मर रहे थे.. लोगो को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था…कि गांव में आखिर हुआ क्या.. उन्हें लगा कि उनपर प्रकृति का प्रकोप हुआ है.. ये खबर जब पटियाला के राजा तक पहुंची तो उन्हें कोई रास्ता नहीं सूझा..और तब उन्हें नौवे गुरु गुरु तेगबहादुर की असीम आत्मिक शक्ति का पता चला। वो समझ गए कि अगर गांव के दुख का कोई नावरण कर सकता है तो वो गुरु साहिब ही है। उन्होंने गुरु साहिब के चरणों में सिर झुकाया.. और दया के सागर गुरु साहिब ने मानवता का रक्षा के लिए निवेदन स्वीकार कर लिया। जिस स्थान पर वो जाकर रूके.. औऱ उनके चरण पड़ने मात्र से महामारी खत्म हो गई.. वहीं आज बना है गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब। अपने इस लेख में हम बात करेंगे कि ऐतिहासिक गुरुद्वारे के बारे में.. जहां सगंते आंखो में आंसू लेकर जाती है..लेकिन सुख की अनूभूति लेकर लौटते है।

और पढ़े: आयुष्मान खुराना, टाइगर श्रॉफ समेत कई सेलेब्स को मिल सकती है X कैटेगरी की सुरक्षा! जानें किसके निशाने पर हैं सेलेब्स| Bollywood stars security news

जानें गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब का इतिहास

1672 में सिखों के नौवे गुरु गुरु तेग बहादुर जी गुरु गद्दी पर आसीत थे.. धर्म के प्रचार और मानवता की रक्षा के लिए वो अलग अलग स्थानो पर यात्रा कर रहे थे.. लेकिन इसी बीच उनके पास पटियाला के राजा गुरु साहिब के पास पहुंचे… जिन्होने गुरु साहिब के सामने जाकर अपने राज्य में उनके पवित्र चरण कमल रखने का आग्रह किया.. वजह थी उनके प्रजा का दुख.. पटियाला के लेहल के भाग राम नाम के एक गांव में प्लेग फैल चुका था.. जो महामारी बन गयी थी.. गुरु साहिब ने जब लोगो की दयनीय स्थिति के बारे में सुना तो वो तुरंत राजा के साथ लेहल की तरफ निकल गए.. वहां गांव की सीमा पर पहुंचे और वहीं तालाब के किनारे एक बरगद के पेड़ के नीचे पड़ाव डाल कर बैठ गए। गुरु साहिब ने परमपिता परमेश्मर का ध्यान कर सतनाम का जाप किया। उनके ध्यान की शक्ति के कारण और गुरु साहिब के मिले आर्शीवाद से गांव की महामारी धीरे धीरे समाप्त होने लगी। संगते गुरु साहिब से आर्शीर्वाद लेने पहुंचने लगी.. जिससे उन्हें चंगाई मिलने लगी.. धीरे धीरे लोगो ने गुरु साहिब के उस स्थान को दुख निवारण स्थान कहना शुरु कर दिया।

पटियाला के राजा महाराजा भूपिंदर सिंह

गुरु साहिब ने तालाब में स्नान किया था.. वो आज पवित्र सरोवर हो गया था.. और वहां आने वाली संगते भी उस सरोवर में स्नान करके बरगद के पेड़ के नीचे गुरु स्थान पर सिर झुकाने लगी। धीरे धीरे ये स्थान काफी प्रचलित हो गया और यहां गुरु साहिब के सम्मान में स्मृति चिन्ह बना दिया गया..1748 के आसपास पटियाला के राजा अमरसिंह ने य़हां बगीचा और कुआं बनाया था, जिसकी देखभाल निहंग सिख किया करते थे.. मगर तब भी वहा गुरुद्वारा नहीं बना था.. मगर साल 1930 में पटियाला के राजा महाराजा भूपिंदर सिंह ने इस स्थान की महिमा को समझा और यहां एक विशाल गुरुद्वारे का निर्माण कराया। गुरु साहिब ने यहां के लोगो का दुख निवारण किया था इसलिए इस गुरुद्वारे का नाम दिया गया गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब.. दुख निवारण जिसका मतलब होता है सभी दुखो का अंत। सफेद संगमरमर और सोने के गुंबद से बनाया गया ये गुरुद्वारा पूरी तरह से सिखो का पारंपरिक वास्तुकला पर आधारित है।

महाराजा यादविंद्र सिंह ने गुरूद्वारे का निर्माण करवाए

हालांकि तब भी ये पूरा नहीं हो सका था तब 1942 में महाराजा यादविंद्र सिंह ने इसे पूरा करवाया। गुरुद्वारे के परिसर में ही पवित्र सरोवर है, जिसमें ऐसे गुण है, जिसमें डुबकी लगाने मात्र से दुखो का निवारण हो जाता है। यहां आने वाले संगत पवित्र सरोवर में डुबकी जरूर लगाते है। ये गुरुद्वारा कई एखड़ में फैला हुआ है… जो कि एक दो मंजिला इमारत ह। यहां आने वाले संगतो के लिए अलग से रहने की व्यवस्था ह.,. वहीं गुरुद्वारा परिसर में ही लंगर हॉल है। ये गुरुद्वारा 24 घंटे सातो दिन भक्तो के लिए खुला रहता है। हर साल बसंत पंचमी के अवसर पर यहां विशेष कार्यक्रम होता है, क्योंकि सिख संगतो का मानना है कि जब गुरु साहिब लेहल गांव आये थे तब बसंत पंचमी की तिथि थी। संगते यहां अपन सभी तरह के दुखो के निवारण के लिए आती है। तालाब में स्नाना करती है, मत्था टेकती है और गुरु साहिब का सुमिरण करती है। यहां आने वाले संगतो को एक अलग तरह की आत्मिक सुख की अनूभूति होती है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds