Panchayat Season 5 के रिलीज डेट का ऐलान, भूषण के राज में क्या करेंगे सचिव जी?

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Panchayat Season 5: ओटीटी की सबसे पसंदीदा वेब सीरीज ‘पंचायत’ (Panchayat) अपने पांचवें सीजन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। फुलेरा की सियासत एक बार फिर गरमाने वाली है। लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने ‘पंचायत सीजन 5’ (Panchayat Season 5) की आधिकारिक रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। इस बार कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आएगा जब नए ‘प्रधानपति’ के हाथों में गांव की कमान होगी और सचिव जी के सामने एक नई चुनौती खड़ी होगी। आइए आज के इस वीडियो में जानते हैं कि क्या प्रधानपति वाकई फुलेरा की तस्वीर बदल पाएगा या सचिव जी के लिए मुश्किलें और बढ़ेंगी?

और पढ़ें: जब Bollywood से मिले British प्रिंस, Dharma Production में ऐसे हुआ विलियम का Welcome | Prince William

Panchayat Season 5 के रिलीज डेट का ऐलान

प्राइम वीडियो (Prime Video) ने एक बेहद दिलचस्प पोस्टर के साथ यह साफ कर दिया है कि 3 दिसंबर, 2026 को सचिव जी एक बार फिर हमारे बीच लौट रहे हैं। इस नए पोस्टर में सचिव अभिषेक त्रिपाठी को बनराकस की उंगली के नीचे दबा हुआ दिखाया गया है। यह तस्वीर ही अपने आप में पूरी कहानी बयां कर देती है कि इस बार फुलेरा पंचायत ऑफिस का माहौल पहले जैसा बिल्कुल नहीं रहने वाला है।

नए सीजन की कहानी में क्या होगा खास?

चौथे सीजन के चुनावी नतीजों के बाद अब फुलेरा में सत्ता पूरी तरह बदल चुकी है। मंजू देवी की हार और क्रांति देवी की जीत के साथ ही गांव की असली बागडोर अब नए प्रधानपति यानी भूषण के हाथों में आ गई है।

इस बार (Panchayat Season 5) की कहानी में कई बड़े मोड़ देखने को मिलेंगे। सत्ता के इस नए खेल में भूषण ने चुनाव जीतने के लिए बड़े-बड़े वादे तो किए थे, लेकिन अब असली परीक्षा की घड़ी है। क्या वह वाकई फुलेरा की तस्वीर बदल पाएंगे या फिर गांव में सिर्फ नई राजनीति और विवाद ही देखने को मिलेंगे? वहीं, अभिषेक त्रिपाठी के लिए यह कार्यकाल सबसे कठिन होने वाला है। अब उन्हें हर छोटे-बड़े सरकारी काम और फैसले के लिए भूषण के साथ तालमेल बिठाना होगा, जहां कदम-कदम पर टकराव होना तय है।

दूसरी तरफ, पिछले सीजन में CAT परीक्षा पास करने के बाद सचिव जी अपने MBA के सपने और फुलेरा से बाहर निकलने की कोशिश में हैं। साथ ही, रिंकी के साथ उनके रिश्ते में भी एक नई मिठास और गहराई देखने को मिलेगी। वहीं चुनाव हारने के बाद बृजभूषण दुबे (प्रधान जी), प्रहलाद चा और विकास अब विपक्ष की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा, अब यह देखना भी बेहद मजेदार होगा कि सत्ता में आने के बाद ‘बिनोद’ का क्या रुतबा रहता है और विधायक जी अपनी नई चालों से फुलेरा की राजनीति में क्या नया बवाल खड़ा करते हैं।

ये सितारे आएंगे नजर

Panchayat Season 5 स्टारकास्ट की बात करें तो जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार, फैजल मलिक, चंदन रॉय, सानविका और अशोक पाठक अपने यादगार किरदारों में वापस लौट रहे हैं। द वायरल फीवर (TVF) के बैनर तले बनी इस सीरीज का निर्देशन एक बार फिर दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। खास बात यह है कि इस सीजन के साथ ही ‘पंचायत’ ओटीटी पर 5 सीजन पूरे करने वाली भारत की चुनिंदा वेब सीरीज में शामिल हो जाएगी। फिलहाल मेकर्स ने सिर्फ रिलीज डेट का पोस्टर जारी किया है, लेकिन उम्मीद है कि नवंबर के आखिरी हफ्ते तक इसका धमाकेदार ट्रेलर भी देखने को मिल जाएगा।

फिलहाल मेकर्स ने सिर्फ रिलीज डेट का पोस्टर जारी किया है, लेकिन उम्मीद है कि नवंबर के आखिरी हफ्ते तक इसका धमाकेदार ट्रेलर भी देखने को मिल जाएगा।

तो, 3 दिसंबर को Amazon Prime पर फुलेरा की इस नई जंग को देखने के लिए तैयार हो जाइए। आपको क्या लगता है—भूषण फुलेरा का विकास करेगा या सचिव जी की नाक में दम? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds