अब महज 20 रुपये में देख सकेंगे केजरीवाल का चर्चित ‘शीशमहल’! अगले हफ्ते से आम जनता के लिए खुलेगा बंगला| Arvind Kejriwal Sheeshmahal ticket

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Arvind Kejriwal Sheeshmahal ticket: दिल्ली की सियासत में लंबे समय से विवादों के केंद्र में रहे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास (6, फ्लैगस्टाफ रोड) जिसे भारतीय जनता पार्टी ‘शीशमहल’ कहकर संबोधित करती है अब आम लोगों के दीदार के लिए खुलने जा रहा है। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने मंगलवार को इस बड़े फैसले का ऐलान किया। अगले सप्ताह से आम जनता इस आलीशान परिसर के भीतर जाकर वहां की भव्यता और सुविधाओं को अपनी आंखों से देख सकेगी।

और पढ़ें: बागेश्वर बाबा की कथा पर बवाल के बीच राजा भैया की दो टूक, बोले- भारत कोई इस्लामी राष्ट्र नहीं! Raja Bhaiya Dhirendra Shastri

20 रुपये का टिकट, बुजुर्गों और कॉलेज छात्रों को मिलेगी मुफ्त एंट्री| Arvind Kejriwal Sheeshmahal ticket

मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने जानकारी दी कि आम लोगों के भ्रमण (विजिट) के लिए बाकायदा ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन और टिकट बुकिंग की व्यवस्था की जाएगी, जिसकी विस्तृत रूपरेखा जल्द ही जारी होगी। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, इस बंगले के अंदर घूमने के लिए करीब 20 रुपये का मामूली टिकट रखा जा सकता है। हालांकि, बुजुर्ग नागरिकों और कॉलेज के छात्र-छात्राओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, उनके लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि आम जनता के लिए परिसर खोलने से पहले अगले दो-तीन दिनों के भीतर मीडिया प्रतिनिधियों के लिए एक विशेष टूर आयोजित किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इस पहल के जरिए नागरिक केवल तस्वीरों या सियासी बयानबाजी पर भरोसा करने के बजाय खुद अंदर जाकर कमरों, सुविधाओं और इंटीरियर को देख सकेंगे और हकीकत के आधार पर अपनी राय बना पाएंगे। सूत्रों की मानें तो कुछ महीनों तक जनता के लिए खुला रखने के बाद सरकार इस इमारत को एक गेस्ट हाउस में तब्दील करने पर भी विचार कर रही है।

स्मार्ट लाइटिंग, करोड़ों के पर्दे और वियतनामी मार्बल पर प्रवेश वर्मा ने उठाए सवाल

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि इस एक आवास को तैयार करने के लिए आसपास के कई सरकारी बंगलों, सर्वेंट क्वार्टरों और गैराजों को तोड़ा गया था। उन्होंने दावा किया कि बंगले के कमरों में ऐसा आधुनिक स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम लगाया गया है, जिसे रिमोट की मदद से गुलाबी, नीले और भूरे समेत कई रंगों में बदला जा सकता है।

इसके अलावा मंत्री ने कथित तौर पर करोड़ों रुपये की लागत वाले पर्दों और पूरे परिसर में बिछाए गए कीमती वियतनामी मार्बल पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने इस संपत्ति को भ्रष्टाचार और सरकारी खजाने की फिजूलखर्ची का जीता-जागता उदाहरण करार देते हुए कहा कि दिल्ली की जनता को खुद आकर यह देखना चाहिए।

आम आदमी पार्टी का पलटवार- ‘यमुना की फजीहत से ध्यान भटका रहे मंत्री’

दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली सरकार के इस कदम को अपनी नाकामियों से ध्यान भटकाने की रणनीति बताया है। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रवेश वर्मा अचानक 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले का राग इसलिए अलाप रहे हैं क्योंकि बीते कुछ दिनों में उन्हें भारी फजीहत झेलनी पड़ी है।

भारद्वाज ने आरोप लगाया कि मंत्री ने दावा किया था कि यमुना नदी 60 फीसदी तक साफ हो गई है और इसके प्रचार के लिए सरकार ने पैसे देकर इन्फ्लुएंसर्स से रीलें बनवाईं, लेकिन उसके तुरंत बाद नदी में मछलियां मरने लगीं। उन्होंने कहा कि जब प्रवेश वर्मा ने उन पर बाजार से मरी मछलियां खरीदकर नदी में डलवाने का बेबुनियाद आरोप लगाया, तो उन्होंने पानी और मछलियों की वैज्ञानिक जांच की मांग कर दी।

सौरभ भारद्वाज के मुताबिक, पिछले पांच दिनों से यमुना में जहरीला झाग तैर रहा है और मंत्री इस पर पूरी तरह खामोश थे। आप नेता ने नसीहत दी कि इधर-उधर की बातों के जरिए जनता का ध्यान भटकाने के बजाय प्रवेश वर्मा को अपने विभाग और दिल्ली के प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दों पर अपनी उपलब्धियां बतानी चाहिए।

और पढ़ें: पहले 287 अन्य धर्मों की लिस्ट में डाले तांत्रिक, इस्कॉन और सनातन के नाम, फिर सवाल उठते ही हटाए! Census 2027 portal controversy

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds