Sharad Kapoor viral video: शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘जोश’ में विलेन का दमदार किरदार निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता शरद कपूर इन दिनों बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं। बीते कई सालों से गुमनामी की जिंदगी जी रहे शरद कपूर हाल ही में तब सुर्खियों में आए थे, जब मजबूरी के चलते उन्हें अपने चारों पालतू डॉग्स को एनिमल वेलफेयर सेंटर में भेजना पड़ा था। उस भावुक वीडियो को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई थीं, जिसके बाद अभिनेता ने लोगों से काम और मदद की अपील की थी। लेकिन अब मदद के नाम पर उनके साथ जो भद्दा मजाक हो रहा है, उससे वे बेहद आहत हैं।
‘हाथ में पैसे पकड़ाकर वीडियो बनाते हैं और फिर वापस ले लेते हैं’| Sharad Kapoor viral video
शरद कपूर ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो साझा कर उन लोगों के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई है, जो उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर रील बना रहे हैं। अभिनेता का कहना है कि कुछ अनजान लोग अचानक उनके पास आते हैं, जबरदस्ती उनके हाथ में पैसे रख देते हैं और कैमरा ऑन करके वीडियो शूट करने लगते हैं। हैरानी की बात यह है कि वीडियो रिकॉर्ड होने के तुरंत बाद वे लोग उनसे पैसे वापस भी ले लेते हैं। इस हरकत पर दुख जताते हुए शरद ने यह भी कहा कि वे ऐसे लोगों का नाम तक नहीं ले सकते।
शरद कपूर बोले- ‘सोशल मीडिया पर गलत तस्वीर दिखाई जा रही है’
पूरे घटनाक्रम से परेशान होकर शरद कपूर ने अपने वीडियो में कहा, “मैं अपनी फिल्म इंडस्ट्री, अपने फैंस और उन सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में सचमुच मेरी परवाह की। लेकिन सोशल मीडिया पर मेरे नाम से कई ऐसी गलत चीजें दिखाई जा रही हैं कि मैंने पैसे लिए हैं, जिनकी सच्चाई कुछ और है। मुझे समझ ही नहीं आ रहा कि कौन क्या कर रहा है।”
https://www.instagram.com/reel/DfytCMRARQU/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
उन्होंने आगे अपना दर्द बयां करते हुए कहा, “कोई अचानक आता है और कहता है कि बस एक बार इसे पकड़ लीजिए। जब मैं पूछता हूं कि भई यह क्या बदतमीजी है, तो सामने वाले ऐसे लोग हैं जिन्हें आप कुछ कह भी नहीं सकते। इसलिए अब मैंने तय किया है कि मैं किसी से मिलूंगा नहीं, बस दूर से ही नमस्ते कर लूंगा। अगर किसी को कोई जरूरत हो या बात करनी हो, तो कृपया मुझे या हेमा को डायरेक्ट मैसेज कर दें।”
https://www.instagram.com/reel/Df1NLAczwFx/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
दोस्त हेमा चौधरी ने खोली ‘फर्जी मददगारों’ की पोल
शरद कपूर की करीबी दोस्त और एनिमल एक्टिविस्ट हेमा चौधरी ने भी इस शर्मनाक व्यवहार पर कड़ा गुस्सा जाहिर किया है। हेमा ने बताया कि जब उन्होंने वायरल वीडियो देखने के बाद शरद से सवाल किया कि उन्होंने किसी अनजान व्यक्ति से पैसे क्यों लिए, तो शरद ने पूरी हकीकत बयां की। उन्होंने बताया कि उस शख्स ने जबरदस्ती उनके हाथ में कैश थमा दिया था और वीडियो बनते ही पैसे वापस भी छीन लिए।













































