Harman Singh Kapoor London: ब्रिटेन की राजधानी लंदन के पश्चिमी इलाके हैमरस्मिथ में एक सिख कारोबारी के रेस्तरां को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया है। अपने सिख धार्मिक विश्वासों के अनुरूप हलाल के बजाय ‘झटका’ (नॉन-हलाल) मीट परोसने वाले रेस्तरां मालिक हरमन सिंह कपूर को मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने शुक्रवार (13 नवंबर 2026) को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। एक तरफ जहां हरमन ने पुलिस पर सुरक्षा देने के बजाय खुद उन्हें ही हथकड़ी लगाकर ले जाने का आरोप लगाया, वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार शाम उनके रेस्तरां ‘सिंह्स डाइनिंग’ (जिसे पहले ‘रंगरेज’ के नाम से जाना जाता था) के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई और रेस्तरां बंद करने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।
रेस्तरां के बाहर नारेबाजी, फिलिस्तीनी झंडे लहराए और पुलिस ने बनाई कतार| Harman Singh Kapoor London
शुक्रवार शाम रेस्तरां के बाहर जुटी भीड़ ने मालिक दंपती को निशाना बनाते हुए ‘शट हरमन-खुशी डाउन’ (हरमन और खुशी का कारोबार बंद कराओ), ‘शेम ऑन यू’, ‘फ्री फिलिस्तीन’ और ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे लगाए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रदर्शनकारी फिलिस्तीन के झंडे लहराते और माइक पर बोलते दिखाई दिए। हालात बिगड़ते देख मेट्रोपॉलिटन पुलिस को मौके पर तैनात होना पड़ा और भीड़ को रेस्तरां से दूर रखने के लिए पुलिसकर्मियों ने बाहर सुरक्षा घेरा बना लिया।
URGENT PUBLIC STATEMENT – HARMAN SINGH KAPOOR
For days, I have been desperately asking the Metropolitan Police for help, protection and assurances regarding the safety of my family and our business.
Despite repeatedly contacting the Met Police and raising serious concerns, I was arrested at my own home this morning and am now in police custody.
What makes this situation even more frightening is that I am in handcuffs while my family is left outside, facing serious safety concerns on the day of the planned protest.
This protest is not simply about our business selling non-halal food. It is also about the harassment, intimidation and threats of violence that my family and I say we have been experiencing.
We have been asking for protection because we fear for our family’s safety. We want to live peacefully, run our business and exercise our rights without fear of being targeted, harassed or harmed.
I find it deeply distressing that, after days of asking the Metropolitan Police for protection, I have been arrested while my family remains worried about their safety.
Who is protecting my family while I am in police custody?
I am calling for:
Immediate protection for my family.
A proper response to our reports of harassment and intimidation.
Protection for our business and staff.
Transparency and accountability from the Metropolitan Police.No family should have to live in fear. No one should face intimidation or threats because of the food their business chooses to sell.
We are asking for safety, justice, equality and the right to live and work peacefully. Our family’s safety must come first.
Let’s stand together for justice, freedom, equality and a safer Britain. LET’S MAKE BRITAIN GREAT AGAIN! 🇬🇧
— Harman Singh Kapoor
— Khushi Harman Kapoor (@kapoorkhushi31) November 13, 2026
दरअसल, इस पूरे विवाद की जड़ में रेस्तरां के बाहर लगा वह बोर्ड है, जिस पर लिखा है, ‘Proudly Non-Halal’ (हमें गर्व है कि हम हलाल नहीं बेचते)। हरमन कपूर का कहना है कि एक सिख होने के नाते वे अपने धर्म के अनुसार झटका मांस परोसते हैं और इसी वजह से उन्हें लगातार टारगेट किया जा रहा है।
‘सुरक्षा मांगी तो मुझे ही हथकड़ी लगा दी’: हरमन कपूर का दर्द
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस की गाड़ी में ले जाए जाने से पहले हरमन कपूर ने एक वीडियो जारी किया, जिसे उनकी पत्नी खुशी कपूर ने सोशल मीडिया पर साझा किया। हरमन ने कहा कि वे पिछले कई दिनों से मेट्रोपॉलिटन पुलिस से अपने परिवार और स्टाफ की सुरक्षा की गुहार लगा रहे थे, लेकिन मदद देने के बजाय शुक्रवार सुबह प्रदर्शन से कुछ घंटे पहले उन्हें ही उनके घर से हथकड़ी लगाकर गिरफ्तार कर लिया गया।
हालांकि लंदन पुलिस ने अभी तक इस ताजा गिरफ्तारी की आधिकारिक वजह साफ नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स (‘डेली मेल’) के मुताबिक यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर इस्लाम से जुड़ी एक पोस्ट को लेकर की गई मानी जा रही है। वहीं, खुशी कपूर ने सवाल उठाया कि जब उनके पति पुलिस हिरासत में हैं, तो बाहर अकेले पड़े परिवार की सुरक्षा कौन करेगा? उन्होंने पुलिस से जवाबदेही और तत्काल सुरक्षा की मांग की है।
मशहूर ब्रिटिश अभिनेता जॉन क्लीज ने भेजे निजी सुरक्षा गार्ड
इस तनावपूर्ण माहौल के बीच खुशी कपूर ने दावा किया कि दिग्गज ब्रिटिश अभिनेता जॉन क्लीज (John Cleese) ने उनके परिवार और रेस्तरां की रक्षा के लिए निजी सुरक्षा गार्ड (6 से 8 गार्ड) भेजकर बड़ी मदद की है। खुशी के मुताबिक, जॉन क्लीज की इस मदद के बिना प्रदर्शनकारियों की भीड़ उनके परिवार और कारोबार को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती थी। हालांकि, अभिनेता की ओर से इस पर अभी कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।
हमलों और धमकियों का पुराना सिलसिला: बेटी ने बंद किए थे शटर
हरमन कपूर और उनके परिवार के लिए यह विवाद नया नहीं है:
- 28 अक्टूबर 2026 की घटना: हरमन ने सोशल मीडिया पर बताया था कि कुछ हमलावरों ने उनके रेस्तरां के शटर तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की थी। उस वक्त उनकी बेटी ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते शटर बंद कर दिए थे, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।
- मार्च 2026 में पहली गिरफ्तारी: इससे पहले 14 मार्च 2026 को भी पुलिस ने ‘मैलिशियस कम्युनिकेशन’ के संदेह में उन्हें गिरफ्तार किया था, क्योंकि उन्होंने धमकियों के जवाब में वीडियो डालकर कहा था कि वे अपने परिवार की रक्षा खुद करेंगे। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।
- 2023 का खालिस्तान विवाद और नाम बदलने की कहानी: मार्च 2023 में खालिस्तान आंदोलन की आलोचना करने पर भी उनके पुराने रेस्तरां ‘रंगरेज’ पर हमला हुआ था और घर के बाहर खड़ी कारों पर लाल रंग फेंककर शीशे तोड़े गए थे। लगातार धमकियों और आर्थिक नुकसान से परेशान होकर हरमन ने फरवरी 2026 में 16 साल पुराना रेस्तरां बंद करने का ऐलान किया था, लेकिन समर्थकों के हौसले के बाद मार्च 2026 में ‘सिंह्स डाइनिंग’ के नाम से फिर शुरुआत की। हरमन का कहना है कि वे किसी डर या दबाव के बिना शांति से अपना कारोबार चलाना चाहते हैं।












































