राजामौली की 1200 करोड़ी वाराणसी  का रिलीज से पहले ही बड़ा धमाका: 290 करोड़ में बिके तेलुगु राइट्स| Rajamouli Varanasi movie rights

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Rajamouli Varanasi movie rights: ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले दिग्गज निर्देशक एस.एस. राजामौली की अगली मेगा बजट फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर सिनेमा जगत में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। हालांकि यह फिल्म अगले साल बड़े पर्दे पर दस्तक देगी, लेकिन रिलीज से पहले ही इसने बॉक्स ऑफिस के पुराने रिकॉर्ड हिलाने शुरू कर दिए हैं। करीब 1200 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में ग्लोबल स्तर पर तैयार हो रही इस फिल्म के तेलुगु थिएट्रिकल राइट्स को लेकर एक बहुत बड़ी डील फाइनल हो चुकी है।

और पढ़ें: पब्लिक टॉयलेट जैसा था घर… जब 1984 के दंगों ने छीनी छत, तो पाई-पाई को मोहताज हुआ कॉमेडियन का परिवार| Rajiv Thakur struggle story

290 करोड़ में हुई रिकॉर्डतोड़ डील| Rajamouli Varanasi movie rights

खबरों के मुताबिक, साउथ के मशहूर प्रोडक्शन हाउस ‘मैत्री मूवी मेकर्स’ ने रिकॉर्ड कीमत चुकाकर ‘वाराणसी’ के तेलुगु थिएट्रिकल राइट्स अपने नाम कर लिए हैं। यह डील करीब 290 करोड़ रुपये में तय हुई है। इस राइट्स पैकेज में दोनों तेलुगु राज्यों (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) के लिए सभी भाषाओं के थिएट्रिकल अधिकार शामिल हैं।

किसी भी भारतीय फिल्म के लिए रिलीज से पहले सिर्फ एक क्षेत्र के राइट्स का इतने बड़े दाम में बिकना अपने आप में एक नया कीर्तिमान है। इसके साथ ही फिल्म के मेकर्स देश के अन्य राज्यों और विदेशी सर्किट के लिए भी थिएट्रिकल राइट्स तय करने में जुटे हुए हैं।

ग्लोबल रिलीज की तैयारी, इंटरनेशनल स्टूडियोज से बातचीत

राजामौली इस फिल्म को सिर्फ भारत तक सीमित न रखकर वैश्विक स्तर पर भुनाने की पूरी तैयारी कर रहे हैं। वे ओटीटी दिग्गजों के साथ बड़े पैमाने पर डिजिटल राइट्स को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इसके अलावा, फिल्म को अंग्रेजी और दुनिया की अन्य प्रमुख भाषाओं में रिलीज करने के लिए नामी इंटरनेशनल स्टूडियोज के साथ भी समझौते की प्रक्रिया चल रही है।

के.एल. नारायण के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा और मलयालम सिनेमा के मंझे हुए कलाकार पृथ्वीराज सुकुमारन अहम किरदारों में दिखाई देंगे।

7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

फिल्म की शूटिंग फिलहाल अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। मेकर्स की पूरी योजना है कि इस साल के अंत तक बची हुई शूटिंग और जरूरी पैचवर्क को हर हाल में पूरा कर लिया जाए, ताकि पोस्ट-प्रोडक्शन और वीएफएक्स पर भरपूर समय दिया जा सके। तय योजना के अनुसार, फिल्म को 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में भव्य तरीके से रिलीज किया जाएगा। जिस तरह से रिलीज से महीनों पहले ही ‘वाराणसी’ करोड़ों के बिजनेस सौदे कर रही है, उससे साफ है कि यह बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है।

और पढ़ें: प्रेग्नेंट पत्नी को दिया धोखा… आरजे महवश के वायरल वीडियो से जुड़ा युजवेंद्र चहल का नाम, जानें क्या है पूरा सच| RJ Mahvash viral video

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds