Ramayana: भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया पन्ना लिखे जाने के लिए तैयार है। रिलीज से ठीक पहले नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की इस महागाथा ने केवल एडवांस बुकिंग से 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है,
जिसने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड के भी पसीने छुड़ा दिए हैं। रामायण के इस महाक्रेज को देखते हुए हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर गॉडजिला भी पीछे हट गई है और उसने अपनी रिलीज डेट टाल दी है। तो आइए इस वीडियो में जानते हैं कि इस महाधमाके के पीछे के असली आंकड़े और बड़ी बातें क्या हैं…
और पढ़ें: 24 घंटे में नंबर-1 बना King का गाना Tu Mil Jaaye, फिल्म के 3 बड़े सीक्रेट्स आए सामने!
Ramayana के रिलीज से करोड़ों की एडवांस बुकिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने थिएटर्स में रिलीज होने से पहले ही वर्ल्डवाइड प्री-सेल्स के जरिए 105 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। जी हां, अभी फिल्म रिलीज भी नहीं हुई है और इसने 100 करोड़ का क्लब पार कर लिया है।
भारत में रिकॉर्ड तोड़ टिकटों की बिक्री। अकेले भारत में इस महागाथा के 15 लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में बिक चुके हैं। इससे घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 60 से 72 करोड़ रुपये का कलेक्शन पक्का हो चुका है। सबसे ज्यादा क्रेज हिंदी हार्टलैंड यानी दिल्ली, यूपी, बिहार, एमपी राजस्थान और हरियाणा जैसे बड़े राज्य और यश के गढ़ यानी कर्नाटक में देखने को मिल रहा है, जहां शो तेजी से हाउसफुल हो रहे हैं।
इंटरनेशनल मार्केट में भी रामायण की गूंज
इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो वहां भी ‘रामायण’ की गूंज है। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों, खासकर नॉर्थ अमेरिका यानी अमेरिका और कनाडा में फिल्म को लेकर भारी दीवानगी है। ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 5.65 मिलियन डॉलर यानी लगभग 40 करोड़ रुपये से ज्यादा बटोर लिए हैं।
Godzilla की रिलीज डेट टाली
एडवांस बुकिंग को देखते हुए हॉलीवुड में भी ‘रामायण’ के इस महा-क्रेज और बॉक्स ऑफिस पर होने वाले बड़े नुकसान से बचने के लिए हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ (Godzilla Minus Zero) ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। भारत में जो फिल्म पहले 6 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, उसकी रिलीज डेट को अब टालकर 20 नवंबर कर दिया गया है। यानी गॉडजिला ने रामायण के सामने सरेंडर कर दिया है!
क्या टूटेगा बाहुबली और RRR का रिकॉर्ड?
अब देखना यह होगा कि क्या टूटेगा बाहुबली और RRR का रिकॉर्ड? जिस रफ्तार से रामायण की एडवांस बुकिंग चल रही है, ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म अपने पहले ही दिन 200 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड ओपनिंग लेकर एक नया इतिहास रच देगी।
तो , क्या आप रणबीर कपूर को राम और यश को रावण के लुक में देखने के लिए एक्साइटेड हैं? आपको क्या लगता है, यह फिल्म पहले दिन कितने करोड़ की कमाई करेगी? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।













































