यूपी में अब सेवानिवृत पुलिस कर्मियों को भी मिलेगा बीमा का लाभ, BOB ने MOU पर किया हस्ताक्षर…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 Mar 2023, 12:00 AM | Updated: 23 Mar 2023, 12:00 AM

पुलिसकर्मियों को भी अब 20 लाख रुपये के बीमा का लाभ मिलेगा. सरकार की पहल पर सेवारत व सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को कई प्रकार की आर्थिक सुविधाएं प्राप्त होंगी. उत्तर प्रदेश डीजीपी डा.डीएस चौहान ने पुलिस कर्मियों के सैलरी एकाउंट में PSP (पुलिस सैलरी पैकेज) के तहत बैंक आफ बड़ौदा के साथ निश्शुल्क सुविधाओं को लेकर एमओयू(MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके पहले साल 2016 और साल 2019 में यूपी पुलिस का भारतीय स्टेट बैंक से अनुबंध था. बैंक आफ बड़ौदा से कई विशेष लाभ प्रदान किए जाने के प्रस्ताव पर अनुबंध को बदला गया. जिसके तहत अब पहली बार पीएसपी के अंतर्गत देय लाभों में सेवारत कर्मचारियों के लिए स्वाभाविक मृत्यु की दशा में निश्शुल्क जीवन बीमा संबंधी लाभ को शामिल किया गया है. पुलिसकर्मी की मृत्यु होने की दशा में आश्रितों को अधिकतम 20 लाख रुपये की बीमा राशि प्राप्त होगी.

पहली बार निशुल्क जीवन बीमा संबंधी लाभ शामिल

पुलिस सैलरी पैकेज (पीएसपी) के तहत दिए गए लाभों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए स्वाभाविक मृत्यु की दशा में पहली बार निशुल्क जीवन बीमा संबंधी लाभ को शामिल किया गया हैं, जो कि अधिकतम 20 लाख रुपये तक है. सेवारत कर्मियों को इस एमओयू में स्थायी पूर्ण दिव्यांगता की दशा में 70 लाख रुपये तक बीमा कवर, स्थायी आंशिक दिव्यांगता की दशा में 30 लाख रुपये तक बीमा कवर होगा.

ALSO READ: ओमान के साथ है भारत की संधि फिर भी आसान नहीं है जाकिर नाइक को लाना, ये हैं वजह-.

‘ऑफ ड्यूटी’ सेवारत कर्मियों के लिए 90 लाख रुपये का लाभ 

ऑन ड्यूटी सेवारत कर्मचारियों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा लाभ 1.05 करोड़ तक है. और पहली बार ‘ऑफ ड्यूटी’ सेवारत कर्मियों के लिए 90 लाख रुपये  तक का लाभ है.  अन्य लाभों में सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों की आश्रित पुत्री की शादी, बच्चों की शिक्षा हेतु बीमा कवर भी शामिल है. यूपी पुलिस का वेतन विभाग के भीतर आयोजित स्थिति से निर्धारित होता है. 

यूपी में अब सेवानिवृत पुलिस कर्मियों को भी मिलेगा बीमा का लाभ, BOB ने MOU पर किया हस्ताक्षर... — Nedrick News

पूर्ण और आंशिक दिव्यान्गता पर भी बीमा का लाभ

सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए पूर्ण दिव्यांगता की दशा में 40 लाख रुपये तक बीमा कवर तथा स्थायी आंशिक दिव्यांगता की दशा में 15 लाख रुपये तक बीमा कवर होगा. सेवारत व सेवानिवृत्त कर्मियों की आश्रित पुत्री की शादी तथा बच्चों की शिक्षा के लिए भी बीमा कवर होगा. इसके अलावा शव के परिवहन, जलने पर प्लास्टिक सर्जरी, रिटेल ऋणों में लाभ, एटीएम लेनदेन संबंधी लाभ, डेबिट कार्ड में लाभ, लाकर के किराये मे छूट समेत अन्य लाभ भी शामिल हैं.

ALSO READ: मनमोहन, खड़गे से लेकर नड्डा तक, भारत की राजनीति में ‘रोबोट’ का खेल.

पेंशनर्स कल्याण संस्थान को मिला अपना कार्यालय

पुलिस मुख्यालय में पेंशनर्स को मिला कार्यालय पुलिस मुख्यालय में अब उप्र पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान को भी अपना कार्यालय मिल गया है. डीजीपी डा.डीएस चौहान ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय (सिग्नेचर बिल्डिंग) में संस्थान के कार्यालय का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उप्र पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान के महासचिव सेवानिवृत्त आइजी आरके चतुर्वेदी, सचिव प्रथम सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक श्यामपाल सिंह, सचिव द्वितीय सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक महेन्द्र त्रिपाठी समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds