बृजेश, धनंजय और अभय सिंह मेरे दरबारी, OP Rajbhar का यह दावा उड़ा देगा सबके होश

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

OP Rajbhar: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी यानी सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर अपने एक बेहद विवादित बयान को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बांदा में आयोजित एक जनसभा के दौरान उन्होंने एक बार फिर मर्यादा की सीमा लांघने वाला बयान दिया है।

रैली में सत्ता के रसूख और ताकत का प्रदर्शन करते हुए कैबिनेट मंत्री ने खुद को कानून से ऊपर दिखाने की कोशिश की। उन्होंने यूपी के कुख्यात बाहुबलियों का नाम लेकर खुद को उनसे भी बड़ा गुंडा बताया, जिसने अब विपक्ष को सरकार पर हमला करने का एक बड़ा मौका दे दिया है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस बयान में राजभर ने उत्तर प्रदेश के कई बड़े बाहुबलियों को अपना दरबारी बताया है, जिससे राज्य में एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते है कि आखिर ओपी राजभर का पूरा बयान क्या है जिससे राजनीतिक गलियारों में घमासान मचने वाला है।

और पढ़ें: Indirapuram में गुरुद्वारे के सामने मौत का जाल, क्या प्रशासन को किसी की मौत का इंतजार है

क्या है OP Rajbhar का पूरा विवादित बयान?

बांदा में जनसभा को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar) ने न सिर्फ खुद को सबसे बड़ा गुंडा बताया, बल्कि उत्तर प्रदेश के कई चर्चित बाहुबलियों का नाम भी घसीट लिया। रैली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजभर ने कहा, “मैंने सुना है कि बांदा में बहुत बड़े गुंडे रहते हैं, तो बताइए कि हमसे बड़ा गुंडा इस देश में कौन है?” अपने दावे को सही ठहराने के लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश के कई बड़े बाहुबलियों और पूर्व माफियाओं का नाम लिया।

उन्होंने कहा, “जिसके यहाँ मुख्तार अंसारी हों, बृजेश सिंह हों, धनंजय सिंह हों या अभय सिंह जैसे लोग दरबार करते हों, उससे बड़ा गुंडा भला कौन होगा?” अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने बेहद आक्रामक लहजे में कहा कि यदि कोई उनके कार्यकर्ताओं को आँख दिखाने की कोशिश करेगा, तो ओम प्रकाश राजभर के पास उसकी दूसरी आँख निकालने की भी हैसियत है।

विपक्ष का तीखा हमला

मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विपक्षी खेमों की ओर से इस बयान को बेहद आपत्तिजनक और गैर-जिम्मेदाराना बताया जा रहा है। विपक्ष का तर्क है कि सत्ता में बैठे एक जिम्मेदार कैबिनेट मंत्री द्वारा सरेआम खुद को “सबसे बड़ा गुंडा” कहना और बाहुबलियों के दरबार लगाने की बात करना उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था के दावों की पोल खोलता है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि यह बयान साफ दिखाता है कि सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने और राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।

कानून-व्यवस्था पर सवाल

सोशल मीडिया पर भी लोग सरकार से सवाल पूछ रहे हैं कि अगर सरकार में शामिल मंत्री ही खुद को सबसे बड़ा गुंडा बता रहे हैं, तो प्रदेश की आम जनता और कानून-व्यवस्था का क्या होगा?

राजनीति में ओम प्रकाश राजभर अपने बेबाक और विवादित बयानों के लिए ही जाने जाते हैं, लेकिन बांदा की इस रैली में दिए गए बयान ने मर्यादा की सीमाओं को एक नए स्तर पर लाकर खड़ा कर दिया है। खुद को कानून से ऊपर दिखाना और कुख्यात बाहुबलियों को अपना दरबारी बताना लोकतंत्र में एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता। अब देखना यह होगा कि इस बयान से मचे सियासी घमासान के बीच विपक्ष इस मुद्दे को कितनी दूर तक ले जाता है और आगामी चुनावों में इसका क्या असर देखने को मिलता है।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds