Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन जोरों पर रहा। प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और कई प्रमुख चेहरों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने सुबह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी को उनके घर से डिटेन किया, जबकि मुंबई से आए -अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को फ्लाइट के अंदर ही कस्टडी में ले लिया गया। इस प्रदर्शन को राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिला, जिसके बाद पुलिस ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी उनके आवास से निकलते ही हिरासत में ले लिया। केजरीवाल की इस हिरासत को लेकर सियासी गलियारों में भारी आक्रोश है और विपक्ष पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा कर रहा है।
Jantar Mantar Protest में कई बड़े सियासी चेहरे डिटेन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को उनके आवास से निकलते ही दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं, तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी साउथ एवेन्यू बस स्टैंड पर धरने पर बैठी थीं, जहां से पुलिस ने उन्हें कस्टडी में लिया। इस दौरान ममता बनर्जी के साथ प्रदर्शन में शामिल TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन और डोला सेन को भी पुलिस ने वैन में बैठाकर हिरासत में ले लिया।
दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के की नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत मे लिया…
#DelhiPolice #ArvindKejriwal #AAP #DelhiPolice #GyaneshKumar #Nedricknews https://t.co/04TurrfDIO— Nedrick News (@nedricknews) October 10, 2026
विपक्ष की कार्रवाई पर बीजेपी का पलटवार
इस पूरे घटनाक्रम पर सत्ता पक्ष की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया आई है। बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आंदोलनकारियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘यह प्रदर्शन देश को अराजकता की ओर धकेल रहा है। देश सड़कों से नहीं बल्कि संसद और कानून से चलेगा।’ प्रसाद ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग चुनाव हारने के बाद अपनी हताशा छिपाने के लिए सड़कों को बंधक बना रहे हैं और दिल्ली की जनता को परेशान कर रहे हैं।
हिरासत में लिए गए वकील रिहा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजधानी में चल रहे भारी विरोध प्रदर्शनों (Jantar Mantar Protest) के बीच भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के सीधे दखल के बाद दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए गए वकीलों को रिहा कर दिया है। बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने नेताओं और एक्टिविस्ट्स के साथ-साथ कई प्रदर्शनकारी वकीलों को भी कस्टडी में ले लिया था।
सुप्रीम कोर्ट से जंतर-मंतर की ओर पैदल मार्च कर रहे वकीलों के एक बड़े हुजूम को दिल्ली पुलिस ने रास्ते में ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया. ये सभी अधिवक्ता मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन का समर्थन करने जा रहे थे…
#DelhiPolice #SupremeCourt #JantarMantarProtest #CJPProtest #DelhiProtest #LawyersMarch #Nedricknews— Nedrick News (@nedricknews) October 10, 2026
इस कार्रवाई की गूंज सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची, जिसके बाद सीजेआई ने मामले में हस्तक्षेप किया। अदालत और सीजेआई के सख्त रुख के बाद पुलिस ने तुरंत कदम उठाते हुए हिरासत में लिए गए वकीलों को छोड़ दिया है। हालांकि, अन्य राजनीतिक चेहरों और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई अब भी जारी है।











































