करियर में बनाए महज 400 रन, अब चुनेगा टीम इंडिया? पूर्व दिग्गज के एक ट्वीट ने उड़ा दिए सबके होश! Ajit Agarkar tenure ends

Nandani | Nedrick News Ghaziabad Published: 08 अक्टूबर 2026, 10:51 PM Updated: 08 अक्टूबर 2026, 11:00 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Ajit Agarkar tenure ends: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता के पद को लेकर बड़ा कदम उठाया है। पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर का चीफ सेलेक्टर के तौर पर कार्यकाल पूरा हो गया है और बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर नए चयनकर्ता के लिए आवेदन मंगवाए हैं। अगरकर के हटने के बाद 5 सदस्यों वाली राष्ट्रीय चयन समिति में वेस्ट जोन की जगह खाली हो गई है, जिसे भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने क्रिकेट फैंस और जानकारों के बीच नई बहस छेड़ दी है कि क्या पूर्व विकेटकीपर समीर दिघे अगले चयनकर्ता बनने जा रहे हैं?

करीब 3 साल तक टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी संभालने वाले अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को समाप्त हुआ। बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक, चयन समिति के पांचों सदस्य देश के अलग-अलग जोन का प्रतिनिधित्व करते हैं। चूंकि अगरकर वेस्ट जोन से आते थे, इसलिए उनकी जगह आने वाला नया चयनकर्ता भी इसी जोन से चुना जाएगा।

और पढ़ें: अब सिर्फ गेंद छूने से नहीं मिलेगा रन आउट! ICC ने बदले क्रिकेट के कई बड़े नियम, जानिए खेल पर क्या पड़ेगा असर| ICC New Rules

लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन के पोस्ट से मची खलबली| Ajit Agarkar tenure ends

इसी बीच पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया। उन्होंने अपने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर लिखा, “मुझे पक्का अंदाजा है कि अजीत अगरकर की जगह कौन लेने जा रहा है। वो मुंबई से हैं, उन्होंने सिर्फ 6 टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन वनडे और फर्स्ट क्लास क्रिकेट के दम पर वे इस पद के लिए क्वालिफाई करते हैं। वहीं (प्रज्ञान) ओझा चयन समिति के चेयरमैन होंगे।”

क्यों चर्चा में आया समीर दिघे का नाम?

शिवरामाकृष्णन के इस बयान के बाद क्रिकेट गलियारों में तुरंत मुंबई के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज समीर दिघे का नाम तैरने लगा। आंकड़ों पर नजर डालें तो दिघे ने भारत के लिए ठीक 6 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके अलावा उन्होंने 23 वनडे इंटरनेशनल और 83 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं।

58 साल के समीर दिघे ने साल 2000 में वनडे और 2001 में टेस्ट डेब्यू किया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भले ही उनका करियर छोटा रहा और उन्होंने करीब 400 रन बनाए, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। उन्होंने फर्स्ट क्लास में करीब 4,000 रन बनाए हैं। संन्यास के बाद वे मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) में चयनकर्ता की भूमिका निभा चुके हैं और 2017 में मुंबई रणजी टीम के मुख्य कोच भी रहे।

और पढ़ें: WWE Raw में द ब्लडलाइन पर टूटा कहर: जैकब फातु पर कार से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती| Jacob Fatu injury WWE

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds