शादी का झांसा, नौकरी छुड़वाई और छोड़ गए साथ; महाभारत के भीम पर प्रताड़ना का आरोप, एयरपोर्ट से गिरफ्तार| Sourav Gurjar arrested news

Nandani | Nedrick News Mumbai Published: 21 सितम्बर 2026, 09:36 PM Updated: 21 सितम्बर 2026, 09:36 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Sourav Gurjar arrested news: टेलीविजन के मशहूर पौराणिक धारावाहिक ‘महाभारत’ में ‘भीम’ का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता और WWE रेसलर सौरव गुर्जर बड़ी कानूनी मुश्किल में फंस गए हैं। एक महिला की गंभीर शिकायत के आधार पर पुलिस ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से अपनी कस्टडी में ले लिया है। इसके बाद उन्हें कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता का आरोप है कि सौरव ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उनके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में वक्त बिताया, उनके साथ मानसिक उत्पीड़न किया और अमेरिका में उनका करियर भी बर्बाद कर दिया।

और पढ़ें: बिग बॉस के मंच पर सलमान खान ने आखिर क्यों उतारी शर्ट; बॉडी शेमिंग और पेड पीआर पर लगाई तगड़ी क्लास| Salman Khan Bigg Boss

सोशल मीडिया पर दोस्ती और साथ रहने की शुरुआत| Sourav Gurjar arrested news

29 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी और सौरव गुर्जर की बातचीत साल 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों वॉट्सऐप पर बातें करने लगे और बातचीत गहरी दोस्ती व प्यार में बदल गई। दोनों की पहली मुलाकात 25 दिसंबर 2021 को हुई थी।

पीड़िता का दावा है कि पहली ही मुलाकात के दौरान सौरव ने उन्हें जीवनसाथी बनाने और पत्नी का दर्जा देने का पक्का वादा किया था। इस भरोसे के बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। दोनों ने अमेरिका में काफी वक्त साथ गुजारा और जब भारत लौटे, तब भी साथ ही रह रहे थे।

अमेरिका की नौकरी छुड़वाई, शादी की बात पर करते थे ब्लॉक

शिकायतकर्ता के अनुसार, सौरव के कहने पर उन्होंने अमेरिका में अपनी जमी-जमाई नौकरी तक छोड़ दी। अभिनेता ने उनसे वादा किया था कि दोनों मिलकर अपना एक नया बिजनेस शुरू करेंगे। हालांकि, यह वादा कभी पूरा नहीं हुआ। पीड़िता का कहना है कि लगातार हो रहे मानसिक तनाव और प्रताड़ना के चलते वह अपने करियर पर दोबारा ध्यान भी नहीं दे पाईं।

जब भी वह सौरव से शादी को लेकर सवाल करती थीं या बात आगे बढ़ाने को कहती थीं, सौरव बात टालने लगते थे। कई बार तो उन्होंने पीड़िता का फोन नंबर ब्लॉक कर दिया और उनसे पूरी तरह दूरी बना ली।

हैदराबाद में साथ रहे और फिर अचानक हो गए गायब

महिला ने बताया कि अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 के दौरान दोनों हैदराबाद में एक साथ रह रहे थे। लेकिन इसी बीच एक दिन सौरव बिना किसी जानकारी या बताए अचानक वहां से गायब हो गए। संपर्क के सारे रास्ते बंद होने के बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और सौरव को मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ लिया, जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

टीवी के ‘भीम’ से लेकर बॉलीवुड और WWE तक का सफर

सौरव गुर्जर ने साल 2013 में ‘महाभारत’ धारावाहिक में भीम की भूमिका निभाकर खूब लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद 2016 से 2017 के दौरान वे ‘संकटमोचन महाबली हनुमान’ में रावण और बाली के किरदारों में नजर आए। उन्होंने पेशेवर रेसलिंग की दुनिया में कदम रखते हुए WWE में भी अपनी धाक जमाई।

बता दें, साल 2022 में उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा और फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद तीन साल के लंबे ब्रेक के बाद फरवरी 2025 में उन्होंने टीवी पर दोबारा वापसी की और ‘शिव शक्ति – तप त्याग तांडव’ धारावाहिक में ‘स्वार्थ’ का किरदार निभा रहे थे।

और पढ़ें: सलमान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे की बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री! टार्जन में सूरज पंचोली साथ आएंगे नजर| Shera son Bollywood debut

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds